Tamil Nadu: डिंडीगुल के प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण हादसा, आग लगने से 6 की मौत, 29 मरीज ट्रांसफर – Aaj Tak

Feedback
तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा गुरुवार रात को हुआ. बताया जा रहा है कि जिस समय अस्पताल में आग लगी, उस समय वहां कई मरीजों का इलाज चल रहा था. आनन-फानन में उन्हें वहां से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद 29 मरीजों को सरकारी अस्पताल के साथ-साथ पास के दूसरे निजी अस्पातल पहुंचाया गया. हादसे के बाद रेस्क्यू का काम तेजी से चलाया जा रहा है. आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, अभी बिल्डिंग के अंदर जाकर कर्मचारी-अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि एक भी शख्स अंदर न फंसा हो. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
रात 10 बजे के आसपास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ. जानकारी मिलते ही अग्निशमन और बचान दल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. थोड़ी देर में कलेक्टर और दूसरे सीनियर अधिकारी भी आ गए. अग्निशमन और बचाव दल के कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक बचाव अभियान पूरा होने के करीब है, लेकिन अधिकारियों सहित बचाव दल के कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति छूट जाए.
#WATCH | Tamil Nadu: A huge fire broke out at a private hospital in Dindigul, fire fighting operations underway. pic.twitter.com/FnjEG91ca6
हादसे पर कलेक्टर का आया बयान
हादसे पर डिंडीगुल की जिला कलेक्टर एमएन पूंगोडी का बयान आया है. उन्होंने एजेंसी को बताया कि करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में आग लगी थी. मरीजों को बचाकर पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मृतकों की स्पष्ट जानकारी डॉक्टरों से पुष्टि के बाद ही जारी की जाएगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News