Feedback
इंडिया में रियलिटी टीवी शोज की पहचान को बदलने मार्केट में एक नया रियलिटी शो आया है, जिसका नाम ‘द 50’ रखा गया है. कहा जा रहा है कि ये सभी रियलिटी शो का बाप है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स, 50 दिनों के लिए एक ही जगह रहेंगे. ये फॉर्मेट आपको सुनने में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ की तरह लग रहा होगा. लेकिन हकीकत में ये उससे एकदम अलग और हटके शो है. आज 1 फरवरी से इसकी शुरुआत होने जा रही है. चलिए, ‘द 50’ शो की पूरी डीटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
क्या है ‘द 50‘ शो का फॉर्मेट?
‘द 50’ शो टीवी और ओटीटी पर लगभग 50 दिनों के लिए देखा जाएगा, जिसमें 50 सेलेब्स एक ही सेटअप में साथ रहकर अलग-अलग तरह के टास्क परफॉर्म करेंगे. इसमें कई सारे गेमिंग टास्क होंगे, जिसमें एलिमिनेट होने के चांस भी रहेंगे. इस शो से कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस को भी फायदा होगा. क्योंकि हर खिलाड़ी अपने फैंस के लिए खेलता नजर आएगा.
शो के दौरान फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर दांव लगाएंगे. अगर उनका दांव सही रहा, तो वो ढेर सारा इनाम जीतेंगे. शो की प्राइज मनी 50 लाख रुपये है. अगर दर्शकों का दांव सही होता है, तो उन्हें प्राइज मनी से अपना जीता हुआ हिस्सा मिलेगा. हालांकि ये टास्क दर्शकों के लिए भी उतना आसान नहीं होगा. क्योंकि वो अपना एक फेवरेट खिलाड़ी एक तय समय तक ही चुन पाएंगे. इसके आगे सिर्फ उनकी किस्मत ही उन्हें इनाम दिला सकेगी.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
‘द 50’ शो की एक और खासियत है कि इसमें ‘बिग बॉस’ की तरह कोई नियम, कायदे या कानून नहीं हैं. यहां खिलाड़ी अपने मन मुताबिक खेलेंगे. इस शो में खिलाड़ी सिर्फ अपनी काबिलियत और माइंड गेम्स खेलकर ही टिके रहेंगे. शो में एक लायन का राज होगा, जिसके इशारों पर पूरा गेम चलेगा.
कौन है ‘द 50’ का लायन?
‘द 50’ एक और कारण से लोगों के बीच सस्पेंस बनाने में कामयाब हुआ है. शो के प्रोमो वीडियोज में हम एक इंसान को देख सकते हैं, जिसने लायन वाला मास्क पहना है. हर किसी के मन में ये सवाल उठा है कि आखिर कौन उस मास्क के पीछे है, जो इस शो का पूरा संचालन करने वाला है. पहले खबर आई थी कि फराह खान इस शो को होस्ट करेंगी.
लेकिन उन्हें शो में सिर्फ प्रमोशन के लिए ही जोड़ा गया था. बाद में अजय देवगन को भी प्रोमो वीडियोज में लायन के साथ दिखाया गया. हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स का कहना है कि शो में लायन एल्विश यादव को बनाया गया है. उनका दावा है कि एल्विश ‘द 50’ में लोगों को अपने इशारों पर नचाने वाले हैं. मगर ये खबर भी फिलहाल अफवाहें ही हैं. अब लायन के पीछे आखिर किसका चेहरा है, ये तो शो शुरू होने के बाद ही मालूम हो पाएगा.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
कौन-कौन है ‘द 50’ शो का हिस्सा?
‘द 50’ शो में टेलीविजन और सोशल मीडिया की दुनिया से जाने-माने सेलेब्स को कास्ट किया गया है. 50 सेलेब्स की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
1. टीवी और फिल्मी सितारे- करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, मोनालिया और विक्रांत सिंह, शिनी दोषी, कृष्णा श्रॉफ, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, रिद्धिमा पंडित, चाहत पांडे.
2. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स- मिस्टर फैजू, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, मैक्सटर्न, दुष्यंत कुकरेजा, सौरभ घाडगे, रचित रोझा, अदनान शेख, सुमैरा शेख, लक्ष्य कौशिक, इम्मोर्टल काका.
3. बिग बॉस शो के पूर्व कंटेस्टेंट्स- शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, निकी तंबोली, मनीषा रानी, दिग्विजय सिंह राठी, सिद्धार्थ भारद्वाज, श्रुतिका अर्जुन, बेबिका धुर्वे, सिमवत तोमर, अरबाज पटेल, हमिद बरकाजी, डीनो जेम्स, सपना चौधरी, नेहल चुडासमा, नीलम गिरी, खानजादी.
4. अन्य कंटेस्टेंट्स- तेजस्वी मदिवडा, भव्या सिंह, जाह्नवी किल्लेकर, नतालिया जानोस्ज़ेक, यंग सैमी,आर्या जाधव, आरुषि चावला, वंशज सिंह, डिंपल सिंह, अर्चित कौशिक, फैज बलोच.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
कब और कहां देखें ‘द 50’ शो?
‘द 50’ 1 फरवरी से लगभग 50 दिनों तक हर रोज कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 9 बजे से स्ट्रीम होगा. शो के ग्रैंड प्रीमियर पर म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अपने गानों से चार चांद लगाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू