Todays Breaking News LIVE: केरल के वायनाड जिले में तीन बाघों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच – India.com हिंदी

click this icon for latest updates

Updated: February 6, 2025 11:35 PM IST
By Shivani sharma
Breaking News Today in Hindi LIVE Updates on 6th February: देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको गुरुवार (6 फरवरी) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे. दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को वोटिंग हो चुकी है वहीं, एक्सिट पोल सामने आ चुके हैं. 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम सबके सामने आ जाएंगे.  गुजरात के सूरत में मैनहोल का ढक्कन टूट जाने के बाद 2 साल का बच्चा उसमें गिर गया. चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने बताया कि बच्चे को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है. लगभग 60-70 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.

महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत किया. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्यपाल परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे, जहां उन्हें स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.
नाइजीरिया के स्कूल में लगी भीषण आग, 17 बच्चों की मौत

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में लगी आग में कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बुधवार को जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले में यह भीषण हादसा हुआ. जब आग लगी, तब स्कूल में करीब 100 बच्चे मौजूद थे. एजेंसी के मुताबिक, सत्रह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
बाजार नियामक सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड, इसके प्रवर्तकों और अन्य पर कंपनी के वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से पेश करने के लिए बृहस्पतिवार को कुल 34 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया.
भारत ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को यहां इंग्लैंड को 248 रन पर समेट दिया. भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर (52) और जेकब बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े, जबकि फिल सॉल्ट ने 43रन की पारी खेली.
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "मैं यहां कई बार आ चुका हूं, इस बार भी मौका मिला तो फिर आ गए।" pic.twitter.com/HFzgtokZGZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

#WATCH कोच्चि, एर्नाकुलम: कोच्चि में ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर में आग लगी, आग बुझाने का काम जारी है। pic.twitter.com/absVfIEJQB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: JMM विधायक कल्पना सोरेन ने कहा, "मां के दर्शन के बाद मैं यही कहना चाहती हूं कि उस मूर्ति को देखकर मुझे ताकत, श्रद्धा, ममता और प्रेम की अनुभूति हुई। यह मेरा सौभाग्य है कि पहले ममता दीदी ने मुझे बुलाया और फिर मां ने मुझे बुलाया, दर्शन करते हुए यही… https://t.co/eo9UhyGcpf pic.twitter.com/OfEdQJMHtj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

अमेरिका ने 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत डिपोर्ट कर दिया है. इसी के बाद कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा, क्या हम अपना प्लेन नहीं भेज सकते थे?
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं DMK और छात्र संगठन द्वारा नई शिक्षा नीति के विरोध का समर्थन करता हूं। राज्य के अधिकारों को नहीं छीना जाना चाहिए। उनके(भाजपा) अपने लोग कहते थे कि अगर उद्योगपति राजनीति में हस्तक्षेप करेंगे, तो राजनीति उनकी गुलाम हो… pic.twitter.com/9WcDKcYXHH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025

नए अंदाज में होगी ‘परीक्षा पे चर्चा’, PM मोदी समेत सिनेमा और खेल जगत के दिग्गज भी देंगे छात्रों को टिप्स
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
बिहार के समस्तीपुर में भीषण आग, दलित बस्ती के 50 से ज्यादा घर जलकर राख
दिल्ली ‘वापसी’ के लिए BJP तैयार, तीन और Exit Polls ने की विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की भविष्यवाणी
महाकुंभ के लिए निकले 8 लोगों की दर्दनाक मौत, रोडवेज बस से टकरा गई थी कार
Todays Breaking News: नाइजीरिया के स्कूल में लगी भीषण आग, 17 बच्चों की मौत
AAP का दावा- दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले BJP ने 7 नेताओं को दिया था इतने करोड़ रुपये का ऑफर
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News