TV की TRP में फिर हुआ खेला, तुलसी-अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, कौन बना विनर? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
TV TRP List: टीवी की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस वीक की टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि इस वीक की लिस्ट में पहले नंबर पर कौन है?
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को बड़ी मार पड़ी है. टीआरपी रेटिंग्स में टीवी का शो ‘वसुधा’ टॉप पर पहुंच चुका है.
गौरतलब है कि टीवी की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ नंबर 1 पर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि इस वीक बड़ा उलटफेर हुआ है.
इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स लिस्ट सामने आई है, जिसमें जी टीवी का सीरियल ‘वसुधा’ टॉप पर पहुंच चुका है. इसने एकता कपूर के सीरियल को मात दी है, जो पिछले हफ्ते इस पोजिशन पर था.
गौरतलब है कि जी टीवी का शो ‘वसुधा’ पिछले लंबे वक्त से टीआरपी रेटिंग्स में नंबर 2 या 3 पर बना था, लेकिन अब इसने ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को पीछे छोड़ दिया है.
टीआरपी रेटिंग्स में टॉप 5 की बात करें, तो जी टीवी के तीन सीरियल्स का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें पहले नंबर पर ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बिटिया’ तीसरे नंबर और ‘तुम से तुम तक’ चौथे नंबर पर हैं.
इसके अलावा स्टार प्लस के दो सीरियल ‘क्योंकि सास भी…’ नंबर 2 और ‘अनुपमा’ नंबर 5 पर हैं. इसके बाद नंबर 6 पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और नंबर 7 पर ‘उड़ने की आशा’ है. ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ नंबर 8, ‘नागिन 7’ नंबर 9 पोजिशन और नंबर 10 पर ‘लाफ्टर शेफ’ है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News