Umaria News: बांधवगढ़ में मानसून गस्ती के दौरान मिली बाघ की अस्थियां, क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने दी जानकारी – bhaskarhindi.com

Download App from
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र ताला अंतर्गत बीट मझखेता में मानसूनी गश्ती के दौरान बाघ की अस्थियां व कंकाल मिला है। क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बताया डॉग स्क्वाड द्वारा सर्च कराया गया और मेटल डिटेक्टर से भी कंकाल की जांच की गई। वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरीक्षण उपरांत प्रथम दृष्टया बाघ का कंकाल होने की संभावना व्यक्त की गई। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी, BTR तथा सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ, ताला द्वारा कंकाल का विधिवत परीक्षण किया गया तथा प्रजाति एवं लिंग की पुष्टि हेतु आवश्यक सैंपल एकत्र कर दस्तावेजीकरण एवं साक्ष्य संकलन उपरांत कंकाल को अग्नि में दहन कर विनष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई।
यह भी पढ़े –बेटे को बचाने दौड़ा पिता भी करंट की चपेट में, दोनों की हालत गंभीर, स्कूल के पास हैंडपंप पर नहाने के दौरान हुआ हादसा
Created On : &nbsp 10 July 2026 4:38 PM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News