Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पचौरिया गांव में गजराजों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। चार दिन से शाम ढलते ही हाथियों का झुंड गांव में दस्तक दे रहा है। टस्कर लोगों को देखते उन पर हमला करने के लिए दौड़ने लगता है। गुरुवार की रात हाथियों ने धान की तैयार पौध को रौंद दिया। साथ ही धान की रोपाई हो चुके खेतों में पहुंचकर उसे रौंद रहे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। हाथियों के झुंड ने गुरुवार को पचौरिया गांव के दीपक कुमार, रतन राम, प्रताप राम के खेतों में पहुंचकर तैयार की गई धान की पौध को रौंद दिया।
इसके अलावा त्रिलोक राम के घर की खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया। हाथियों के तेवर देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। गांव के दीपक कुमार ने बताया कि चार-पांच दिन से हाथियों का झुंड शाम होते ही गांव में आ जाता है। जो खेतों में घूमते हुए धान की रोपाई को बर्बाद कर रहे हैं। दीपक ने बताया कि हाथियों के झुंड में एक टस्कर भी है जो लोगों को देखते ही दौड़ा लेता है। उससे लोगों की जानमाल का बहुत खतरा है। बताया कि इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए विभाग की ओर से कोई उपाय नहीं किए गए हैं। दो दिन पहले बिरिया मझोला में हाथी ने एक भैंस को मार दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play