UP पुलिस की बड़ी चूक! सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह गलती से असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'; VIDEO वायरल – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
यूपी के सहारनपुर में पुलिस कर्मियों ने गलती से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. (Photo: File)
शनिवार को यूपी के सहारनपुर में पुलिस कर्मियों ने सर्किट हाउस में गलती से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. पुलिस ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज समझ लिया, जो परिसर का दौरा करने वाले थे. अब इस घटना की जांच शुरू हो गई है. जज के स्वागत की तैयारी के लिए पुलिस टीम सुबह ही सर्किट हाउस पहुंच गयी थी. हालांकि, जब ओवैसी वहां पहुंचे तो न्यायाधीश परिसर में नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद कर्मी भ्रमित हो गए और उन्हें औपचारिक सलामी दी.
सहारनपुर में सुप्रीम कोर्ट के जज के स्वागत के लिए तैयार पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया pic.twitter.com/IYlwQXRWZs
सर्किट हाउस में औवेसी का दौरा जाहिर तौर पर उनके मूल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और वो अप्रत्याशित रूप से वहां पहुंचे. औवेसी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद के साथ जिले में थे. दोनों नेता 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए सहारनपुर में थे. जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया तो औवेसी ने खड़े होकर सलामी स्वीकार की.
दोनों नेताओं ने हाल ही में 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक संयुक्त राजनीतिक मोर्चा, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (SPM) के गठन की घोषणा की थी. सहारनपुर पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है. पुलिस ने कहा, ”पूछताछ के बाद मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News