UP: मुजफ्फरनगर के मदरसे में 15 वर्षीय लड़की से रेप… मौलवी गिरफ्तार – आज तक

Feedback
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि यहां पर मदरसा के शिक्षक (मौलवी) ने ही लड़की के साथ हैवानियत की. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में 12 साल की दलित छात्रा से स्कूल में गैंगरेप, पांच नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के इस जिले में रविवार को एक मदरसा शिक्षक को 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, थाना ने नहीं सुनी फरियाद, उल्टा परिजनों पर ही दर्ज किया केस!
लड़की को पढ़ाने के बहाने मदरसे में लेकर आया था शिक्षक
सर्किल ऑफिसर (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि पुलिस ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जिसके बाद उसे नई मंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: दंपती को जबरन शराब पिलाई, फिर पति के सामने महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को कथित तौर पर पढ़ाने के बहाने मदरसे में लाया गया था और बाद में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News