UP News Live: 15 जून को लखनऊ पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, चयनित सिपाहियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद – Zee News

Uttar Pradesh News Live: 15 जून को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुचेंगे. गृहमंत्री यहां चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. वहीं. आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. पढ़िए पल-पल का अपडेट..
Trending Photos
UP News 14 June 2025 Live Updates: 15 जून को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुचेंगे. गृहमंत्री यहां चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. वहीं. आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसमें ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जयहिंद मुख्य अतिथि होंगे. जबकि, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया मौजूद रहेंगे. उधर, उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. मुरादाबाद समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है. 

उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.

 

Uttar Pradesh News Live: पंचायत घर मिला चकबंदी कानून गो का शव
उन्नाव- पंचायत घर मिला चकबंदी कानून गो का शव, सफीपुर तहसील के सलीद गांव में मिला चकबंदी कानून गो का शव, सलीद गांव स्थित पंचायत घर में रहकर करता था कार्य, काम कराने आए ग्रामीणों ने कानून गो के शरीर में हरकत ना देखकर तहसील क़ो दी सूचना, एसडीएम को दी गई सूचना एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा, एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद ने मौके पर पहुंचकर की जाच पड़ताल
Uttar Pradesh News Live: प्रसूता की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
सोनभद्र जनपद में एक बार फिर से निजी अस्पताल में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही का मामला आया प्रकाश में. ऑपरेशन द्वारा बच्चा पैदा होने पर प्रसूता की हुई मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा गुस्साए परिजनों द्वारा किया गया हंगामा. बगैर रेफर पर्ची बनाए ही प्रसूता को डॉक्टरों ने किया रेफर. घटना की खबर मिलते ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे परीनों को कार्रवाई का भरोसा दिला समझा कर कराया शांत, शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया.
Uttar Pradesh News Live: यूपी में मौसम को लेकर अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. मुरादाबाद समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है. बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट महसूस हो रही है. लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली है. शहर का मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है. बतादें कि मौसम विभाग ने आज 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई है.
Uttar Pradesh News Live: कांग्रेस का भागीदारी न्याय सम्मेलन
लखनऊ- आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसमें ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जयहिंद मुख्य अतिथि होंगे. जबकि, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया मौजूद रहेंगे. इस दौरान ओबीसी वर्ग की विभिन्न जातियों के सम्मेलन, विश्वविद्यालय और कालेज के युवाओं से संवाद के अलावा पिछड़ा वर्ग विभाग बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को भी उठाएगा. सदस्यता अभियान, जातीय गणना,आर्थिक सर्वे, आरक्षण की पचास प्रतिशत सीमा हटाने समेत अन्य मुद्दों को गांव में चौपाल होगी. हर जिले में भागीदारी न्याय पदयात्रा भी निकाली जाएगी.
Uttar Pradesh News Live: कल लखनऊ आएंगे गृहमंत्री शाह
15 जून को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुचेंगे. गृहमंत्री यहां चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे. इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 12 बजे भव्य कार्यक्रम में चयनित सिपाहियों को गृह मंत्री और मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र देंगे. इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण समेत पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहेंगे. अमित शाह के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News