UP News Today LIVE: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, यहां पढ़ें यूपी से जुड़ी तमाम बड़ी ब्रेकिंग न्यूज और बड़े समाचार – Jansatta

UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सोहेल गार्डन में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। घर के अंदर पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों के शव बरामद हुए। दंपति के शव चादर में लिपटे मिले, जबकि कुछ शव बेड के अंदर छुपाए गए थे। राजमिस्त्री मोइन और उसके परिवार की हत्या के बाद घर को बाहर से ताला लगा दिया गया था। जांच में पता चला कि परिवार दो महीने पहले ही इस घर में रहने आया था। दंपति के हाथ-पैर बांधकर हत्या की गई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की, और ADG डीके ठाकुर व DIG कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: Watch Here
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी भरा मेल एएमयू प्रॉक्टर की मेल आईडी पर भेजा गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन से 2 लाख रुपए की मांग की गई थी। रुपए न देने पर एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएमयू प्रशासन ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है, और पुलिस जांच जारी है।
Aaj Ki Taaja Khabar | IMD Weather Forecast
बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के मालगोदाम इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसकी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने से नाराजगी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के मेला क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी 13 अखाड़ों के शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात कर उनके शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम योगी ने शिविरों में किए गए इंतजामों पर संतोष जताया और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने का निर्देश दिया।
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। कुछ हाई कोर्ट्स के बारे में हमें नहीं पता कि क्या होगा और यह एक ऐसा हाई कोर्ट है जिसके बारे में वास्तव में चिंता की जानी चाहिए। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह बहुत ही चिंताजनक है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News