UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को जल्द ही सभी 75 जिलों के नए जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे। 7 से 10 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी ने पीयूष गोयल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने इसके लिए रविवार को एक बैठक की। उन्होंने पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि भाजपा मेरा संगठन है, इस विचार से जिले में जाकर अच्छा संगठन तैयार करने की समझ के साथ पार्टी नेता और पदाधिकारी लोगों से चर्चा करें।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 40 जिलों में ठंड अधिक रही। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।
मां और शिशु की देखभाल में उत्तर मध्य रेलवे ने नई पहल की है। जिसके तहत प्रयागराज मंडल के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘बेबी फीडिंग पॉड्स’ की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 10 जनवरी से चालू होगी। महाकुंभ 2025 के दौरान मां और शिशु के आराम को ध्यान में रखते हुए लैक्टेटिंग माताओं के लिए ‘बेबी फीडिंग पॉइंट्स’ बनाए जाएंगे। यह सुविधा प्रयागराज मंडल के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों प्रयागरा जंक्शन, सुबेदारगंज, छिवकी, नैनी और कानपुर सेंट्रल पर मिलेगी।
महाकुंभ की वेबसाइट संभाल रही तकनीकी टीम के एक प्रतिनिधि के अनुसार 4 जनवरी, 2025 तक 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ की वेबसाइट पर आकर इस विषय में जानकारी हासिल की है। इन देशों में यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका समेत सभी महाद्वीप के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग भारत समेत पूरी दुनिया के 183 देशों से हैं और इन 183 देशों में 6,206 शहरों से इस वेबसाइट पर लोग आए हैं और उन्होंने यहां काफी समय भी बिताया है। तकनीकी टीम के प्रतिनिधि के मुताबिक, वेबसाइट पर आने वाले शीर्ष पांच देशों में पहले नंबर पर भारत है, जबकि इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी से लाखों लोग प्रतिदिन इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। तकनीकी टीम के अनुसार 6 अक्टूबर, 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वेबसाइट का शुभारंभ किया था जिसके बाद से बड़ी संख्या में लोग इस वेबसाइट पर आ रहे हैं।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह बेहद दुखद है। यह किसी पत्रकार की हत्या नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है, यह घटना बेहद निंदनीय है।”
कौशांबी के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक युवक से उसके बीमार भाई का गुर्दा प्रत्यारोपण कराने के नाम पर साढ़े 13 लाख रुपये से ज्यादा की कथित ठगी का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “24 नवंबर को हुई हिंसा के दौरान दोपहर करीब 12 बजे जब पुलिस दंगाइयों को खदेड़ रही थी, तभी हिंदू पुरा खेड़ा इलाके में छत से एक महिला ने पुलिस टीम पर पथराव किया था। इसके बाद एक वीडियो से उसकी पहचान हुई।” कुमार ने बताया कि आरोपी महिला जिगरा (40) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया, “यह महिला एक महीने से फरार थी। उसे पुलिस ने संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी महिलाओं की भी पहचान की जा रही है।” उन्होंने बताया कि संभल हिंसा के सिलसिले में अब तक 54 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों पर एनडीआरएफ के डीआइजी मनोज कुमार शर्मा ने कहा, ”एनडीआरएफ कुंभ के लिए पूरी तरह से तैयार है. हमने आपके सामने एक छोटा सा प्रदर्शन रखा था. आपने देखा कि पानी की आपात स्थिति होने पर हमें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इससे कैसे निपटना है। प्रदर्शन इस बारे में था कि डूबते हुए को कैसे बचाना है, नाव पलट जाए तो लोगों को कैसे बचाया जाए, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल कैसे दिया जाए। इसी को ध्यान में रखकर व्यवस्था की जा रही है।’
यूपी के मंत्री संजय निषाद का कहना है, ”मैंने कुछ बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाए हैं…उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिनके कारण लोकसभा चुनाव में एनडीए का खराब प्रदर्शन हुआ…हमें निषाद मतदाताओं को किसी दूसरी पार्टी का समर्थन नहीं करने देना चाहिए। बहुत मेहनत के बाद, उन्होंने हमें समर्थन दिया है…उन्हें (निषाद समुदाय के लोगों को) आरक्षण दिया जाना चाहिए…निषाद समुदाय के कुछ अधिकारी और नेता जो भाजपा का हिस्सा हैं। पार्टी को गुमराह कर रहे हैं…उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। हिंसा में मकान की छत से पत्थरबाजी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम जिकरा है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
लखनऊ के बीबीडी इलाके में प्रॉपर्टी डॉलर पर ताबड़तोड़ 5 राउंड की फायरिंग की गई। इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में कोहरे के कारण कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और कोयंबटूर एक्सप्रेस ट्रेन भी कैंसिल कर दी गई।
राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के 1 साल पूरे होने वाले हैं। वही 11 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में 11 बजे गर्भगृह में रामलला का अभिषेक करेंगे।
यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा, ”मैंने कुछ बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाए हैं। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिनके कारण लोकसभा चुनाव में एनडीए का खराब प्रदर्शन हुआ। हमें निषाद मतदाताओं को किसी अन्य का समर्थन नहीं करने देना चाहिए। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद हमें समर्थन दिया है। उन्हें (निषाद समुदाय के लोगों को) आरक्षण दिया जाना चाहिए। निषाद समुदाय के कुछ अधिकारी और नेता जो भाजपा का हिस्सा हैं, गुमराह कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ी है। मथुरा में सबसे अधिक 7560 मामले दर्ज किए गए। जबकि आगरा में 6260, प्रयागराज में 5707, नोएडा में 4449 और कानपुर में 3122 मामले दर्ज किए गए। सबसे कम मामले वाराणसी और गोरखपुर में दर्ज किए गए। वाराणसी में 1677 और गोरखपुर में 1227 मामले दर्ज किए गए।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत 40 जिलों में ठंड अधिक रही। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 7 से 10 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। बीजेपी ने पीयूष गोयल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि भाजपा मेरा संगठन है, इस विचार से जिले में जाकर अच्छा संगठन तैयार करने की समझ के साथ पार्टी नेता और पदाधिकारी लोगों से चर्चा करें।