UP Uttarakhand News LIVE Updates: सीएम योगी का आज प्रयागराज दौरा स्थगित हो गया है. सीएम योगी महाकुंभ और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे. लखनऊ में मेडिकल स्टूडेंट की मौत मामले में शराब पार्टी में शामिल 16 MBBS छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है.
Trending Photos
UP Uttarakhand News LIVE: सीएम योगी का आज प्रयागराज दौरा स्थगित हो गया है. सीएम योगी महाकुंभ और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे. आपको बता दें, पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज जाएंगे. यहां 7 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं, उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज होनी है. धामी सरकार कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले ले सकती है.
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
UP Uttarakhand News LIVE: अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन कल से
देहरादून : अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन कल राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शुरू होगा. सम्मेलन 15 दिसंबर तक चलेगा. अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन अब तक साढ़े 6 हजार से ज्यादा कंपनियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. 54 देश के प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
UP Uttarakhand News LIVE: संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर का दावा करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील को मिली धमकी
संभल : संभल में शादी जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा करने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु कुमार को धमकी मिली है. X पर लिखा, मुसलमानों इसे पहचान लो. भड़काऊ पोस्ट के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने x पर पोस्ट करने वाली निधि झा के खिलाफ केस दर्ज किया है.
UP Uttarakhand News LIVE: फैजपुर निनाना ग्राम पंचायत ने 12 टीबी मरीजों को लिया गोद
बागपत : महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मुहिम की बागपत से शुरुआत हो चुकी है. फैजपुर निनाना ग्राम पंचायत ने 12 टीबी मरीजों को गोद लिया है. टीबी मरीजों को गोद लेने वाली पहली ग्राम पंचायत फैजपुर निनाना बन गई है. गोद लिए मरीजों के सेहत की पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत उठाएगी.
UP Uttarakhand News LIVE: गोंडा में बाइक और लोडर ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत
गोंडा : गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर पुलिस चौकी के पास सिसउर गांव के पास बाइक और लोडर ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई.
UP Uttarakhand News LIVE: बाबा रामदेव का बड़ा बयान
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है. ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पूरी दुनिया के मुसलमानों को आगे आकर बांग्लादेश का और वहां जो हो रहा है उसका बहिष्कार करना चाहिए और उसकी निंदा करना चाहिए.
UP Uttarakhand News LIVE: नोएडा से बड़ी खबर
नकली फूड सप्लीमेंट फैक्ट्री का खुलासा
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
थाना सेक्टर 63 इलाके का मामला
UP Uttarakhand News LIVE: पीलीभीत से जुड़ी खबर
दिव्यांगों से सीएम आवास के नाम पर वसूली
ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित
प्राइवेट कर्मचारी के जरिए वसूली
UP Uttarakhand News LIVE: सीएम योगी का आज प्रयागराज दौरा स्थगित
महाकुंभ और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे सीएम
देर रात अचानक सीएम योगी का प्रयागराज दौरा हुआ स्थगित
UP Uttarakhand News LIVE: मेडिकल स्टूडेंट की मौत का मामला
शराब पार्टी में शामिल थे सभी छात्र
प्रशासन ने 18 छात्रों से की पूछताछ
16 MBBS के छात्र किए गए सस्पेंड
UP Uttarakhand News LIVE: 27 की बारी…बीजेपी की तैयारी
#BJP
27 की बारी…बीजेपी की तैयारी
6 संगठनात्मक क्षेत्रों में ‘महामंथन’
नए सिरे से हो रही है टीम तैयार
सीएम योगी को मिलने वाली नई टीम#bjp #2027election #up #cmyogi @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/qmnN3keG8X
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 11, 2024
UP Uttarakhand News LIVE: सीतापुर जेल से आजम खान का संदेश
सपा के रामपुर जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र
मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाया
मुस्लिम लीडरशिप को खत्म करने का आरोप
UP Uttarakhand News LIVE: जौनपुर पुलिस की गौतस्कर से मुठभेड़
जौनपुर : जौनपुर के थाना सरायख्वाजा व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम ने एनकाउंटर में एक गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौके से एक बाइक, 2 खोखा और एक जिंदा कारतूत बरामद किया है. गौतस्कर के पैर में गोली लगी है. उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है.
UP Uttarakhand News LIVE: योगी सरकार 17 दिसंबर को पेश कर सकती है अनुपूरक बजट
लखनऊ : 16 दिसंबर से यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है. 17 दिसंबर को योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है. महाकुंभ पर केंद्रित अनुपूरक बजट का आकार 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है. सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्य जैसे अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया होगा. 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. इसके बाद उसे पारित किया जाएगा. 19 और 20 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे.
UP Uttarakhand News LIVE: कुशीनगर में पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 घायल
कुशीनगर : कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी आर्केस्ट्रा ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं पडरौना-दुदही मार्ग पर बसहिया चौराहे के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
UP Uttarakhand News LIVE: कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के 15वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम योगी
बस्ती : सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती जाएंगे. सुबह करीब 11 बजे वह कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.