Uttarakhand Nagar Palika Result 2025: उत्तराखंड निकाय चुनाव में ज्यादातर सीटों पर कमल ने किया कमाल, बागेश्व… – Zee News Hindi

Uttarakhand Nagar Palika Election Result 2025 Updates: उत्‍तराखंड की 43 नगर पालिका समेत नगर पंचायतों के नतीजों में कमल ने कमाल किया है. बागेश्वर, कपकोट और शिवालिक नगर सहित कई जगह भाजपा ने जीत हासिल की है. 
Trending Photos
Uttarakhand 43 Nagar Palika Results 2025 Updates: उत्तराखंड की 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत के लिए शनिवार को हुई मतगणना में ज्यादातर इलाकों में कमल ने कमाल किया. बागेश्वर, कपकोट और शिवालिक नगर सहित कई जगह भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 

हरिद्वार शिवालिक नगर पालिका अपडेट 

हरिद्वार शिवालिक नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा 1224 वोटो से सेकंड राउंड में आगे चल रहे हैं.

महिलाओं और आरक्षित वर्ग को प्राथमिकता  
नगर निकाय चुनाव में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 43 नगर पालिका सीटों में से 10 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. इसके साथ ही, अन्य पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के लिए भी आरक्षण सुनिश्चित किया गया है. 
मतदान प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन  
23 जनवरी को हुए मतदान में 65.41% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह आंकड़ा 2018 के पिछले चुनाव से 4.37% कम है. ऊधम सिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा 71.70% मतदान हुआ, जबकि देहरादून जिले में सबसे कम 58.56% मतदान दर्ज किया गया.  

बड़ाहाट नगरपालिका से विजय हुए अध्यक्ष और वार्ड सदस्य
निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र चौहान जीते भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को करीब 3200 वोटो से हराया.

  • गंगोरी  वार्ड नंबर 1 से सुषमा डंगवाल जीती
  • कलक्ट्रेट 2 नंबर वार्ड से अमरीकन पुरी 124 वोटो से जीते
  • वार्ड नंबर 3 तिलोथ से आदित्य चौहान जीते
  • वार्ड नंबर 4 गंगानगर से निर्दलीय, 56 वोटों से मधु भट्ट जीती
  • वार्ड नंबर 5 चिकित्सालय क्षेत्र से महावीर चौहान जीते
  • वार्ड नंबर 6 से संतोषी राणा जीती
  • वार्ड नंबर 7 पाडुली से बिजोरा देवी जीती
  • वार्ड नंबर 8 जोशियाड़ा से सुनीता नेगी जीती
  • वार्ड 9 लदाडी से निर्दलीय वंदना नौटियाल जीती
  • वार्ड नंबर 10 से देवराज बिष्ट जीते
  • वार्ड नंबर 11 ज्ञानसू क्षेत्र में मनीष पंवार जीते

काशीपुर नगर निगम चुनाव मतगणना
काशीपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली ने अब तक 25,299 वोट हासिल किए हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप सहगल को 21,425 वोट मिले हैं. मतगणना अभी जारी है.  
रुद्रपुर नगर निगम
रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विकास शर्मा को अब तक 29,912 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन लाल खेड़ा को 23,885 वोट प्राप्त हुए हैं. मतगणना का सिलसिला अभी जारी है.
ऑनलाइन अपडेट्स  
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हर तीन घंटे में मतगणना का अपडेट मिल रहा है. इस चुनाव में राज्य के शहरी विकास के प्रतिनिधियों का भविष्य तय होगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. 
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड निकाय चुनाव में देहरादून-अल्मोड़ा में BJP आगे, हरिद्वार-ऋषिकेश में टक्कर, नगरपालिका और नगर पंचायतों चुनाव नतीजों में निर्दलीयों ने चौंकाया
उत्तराखंड नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Uttarakhand News in Hindi और पाएं Uttarakhand Nikay Chunav की हर पल की जानकारी । उत्तराखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News