Varanasi News: बरेका में युद्ध के दौरान होने वाली आपदा से बचाव हेतु नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा मॉक ड्रिल … – Newstrack

Mock drill (photo: social media )
Varanasi News: गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आज बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में विभिन्न जगहों पर नागरिक सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य शत्रु आक्रमण जैसे आपातकालीन परिदृश्य में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और आवश्यक सेवाओं की तत्परता को परखना था। इसमें सिविल डिफेन्स स्वयंसेवक, प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। जिनमें सिविल डिफेंस वालंटियर द्वारा बरेका केंद्रीय विद्यालय, कंचनपुर, बाल निकेतन, प्रशासन भवन एवं गुमटी मार्केट सब्जी मंडी में छात्रों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को युद्ध की स्थिति से जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव को लेकर विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया व विस्तृत रूप से बताया कि किसी भी आपात स्थिति के दौरान कैसे सुरक्षा और बचाव किया जाएगा ।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा के वालंटियर ने विद्यालयों के छात्रों एवं कर्मचारियों को सिखाया कि हवाई हमले के वक्त घायल हुए व्यक्तियों को सुरक्षित अस्पतालों तक कैसे ले जाना है। बमबार्डिंग एवं आग लगने की स्थिति में किस तरह से बचाव के इंतजाम करने हैं, ऐसी परिस्थिति में सामान्य नागरिकों को कैसे सुरक्षित रखनी हैं एवं उन्हें अन्य सुविधाएं प्रदान करनी हैं । प्रदर्शन के दौरान बरेका नागरिक सुरक्षा के वालंटियर ने बचाव एवं राहत, सी.पी.आर., फायर मेन लिफ्ट, स्ट्रेचर ड्रिल, फायर फाइटिंग बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), सीपीआर एवं बचाव कार्यों की तत्परता की जांच निकासी योजनाओं का पूर्वाभ्यास प्रदर्शन किया । उल्लेखनीय है कि संपूर्ण बरेका परिसर में रात्री 08:00 बजे से 08:10 तक ब्लेक आउट किया जाएगा ।
आपातकालीन परिदृश्य में त्वरित राहत एवं बचाव
इस अवसर पर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिदृश्य में कैसे त्वरित राहत एवं बचाव किया जा सकता है। उपर्युक्त मॉक ड्रिल नियंत्रक, बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन अनुज कटियार के दिशानिर्देश में आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्रमुख वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, उप नियंत्रक महेश प्रताप सिंह, नागरिक सुरक्षा अधिकारी विजय कुमावत, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय, कंचनपुर श्रीधर पाण्डेय, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार, महिला कल्याण संगठन की कोषाध्यक्षा श्रीमती अनुप्रिया सिंह सहित काफी संख्या में बरेका अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Content Writer
पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News