Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारावाला में निकाली तिरंगा यात्रा – Hindustan

Vikasnagar News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शुक्रवार को केदारावाला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों से पूरा केदारावाला गांव गूंज उठा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया संयोजक सरदार सुरेन्द्र सिंह और बूथ अध्यक्ष गुलशेर अली के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे गांव की परिक्रमा की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए तथा राष्ट्र के प्रति एकता, अखंडता और समर्पण का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में वसीम अली, जरनैल सिंह भट्टी, रियाज अहमद, अनस, कुर्बान, राबिया, रियाज अहमद, अर्जुन सिंह रावत, विरेंद्र सिंह रावत, सलीम, अनीस अहमद, मनीष लाला, जागीर हसन, इस्लाम, नूर हासन, तस्लीम, इब्राहिम, अकबरी, सोनिया, नसरीन, मनीबा, गुलिस्ता, अब्दुल सलाम, ज़हीर अहमद, इमरान, इकबाल, दिलशाद, साबिया, नफीस, अबु आवेदा, रहीस खान, इलताफ शामिल रहे।
नवाबगढ़ पंचायत में संगम महिला क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली गांव की गलियों और प्रमुख संपर्क मार्गों से होकर गुजरी। क्लस्टर की आईआरपी फरजाना खान ने कहा कि तिरंगा पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से विश्व भर में तिरंगे की शान बढ़ेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News