WB Board 10th Result: कल सुबह 9 बजे जारी होगा पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट, आजतक.इन पर एक क्लिक में डाउनलोड होगी प्रोविजनल मार्कशीट – aajtak.in

Feedback
WB Board Class 10th Result: पश्चिम बंगाल 10वीं के रिजल्ट का तीराख और समय आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. WBBSE माध्यमिक परिणाम 2025 पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 2 मई को सुबह 9 बजे कक्षा 10 के घोषित किया जाएगा.  जो छात्र 10 से 22 फरवरी, 2025 के बीच परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट: wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके अलावा छात्र आजतक.इन की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. छात्रों की सहूलियत के लिए हमेशा की तरह पश्चिम बंगाल 2025 का रिजल्ट होस्ट कर रहा है. ऐसे में छात्रों सीधा अपना रोल नंबर डालकर आजतक की वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. कल सुबह 9 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके लिए छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेव कर लें ताकि रिजल्च की घोषणा होते ही बिना समय बरबाद करे वे अपना परिणाम एक क्लिक में देख सकें.
Direct Link To Check West Bengal 10th Result 2025
How To Check West Bengal 10th Result 2025:
स्टेप 1: सबसे पहले http://aajtak.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, यहां ‘पश्चिम बंगाल बोर्ड क्लास 10th एग्जामिनेशन मैट्रिक रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: यहां जरूरी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 6: अपनी ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर रख लें.
इस वर्ष पश्चिम बंगाल 10th बोर्ड एग्जाम में 9,84,753 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में WBBSE कक्षा 10 की परीक्षा के लिए लगभग 9.84 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 100 नंबरों में से कम से कम 34 नंबर (34%) चाहिए. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट दोनों शामिल हैं. यानी 800 में से कम से कम 272 अंक (34%) प्राप्त करने होंगे. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News