भारत-चीन सीमा के ऊपरी इलाकों में विशेषकर नाथुला दर्रे के आसपास शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ जिससे सिक्किम में तापमान तेजी से गिर गया। राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया, जिससे पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह से ही नाथुला, कुपुप और त्सोमगो (चांगू) झील क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बर्फबारी दर्ज की गई। विभाग ने सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों तक खराब मौसम की चेतावनी दी है।
स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और परिवहन संचालकों को ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से परहेज़ करने की सलाह दी है, क्योंकि सड़कों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें लगातार सड़कों से बर्फ हटाने और आवश्यक संपर्क बहाल रखने में जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने भी आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क मोड पर रखा है। अधिकारियों ने बताया कि नाथुला क्षेत्र में इस सीज़न की सबसे शुरुआती और भारी बर्फबारी दर्ज की गई है और रात के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
इस बीच राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने उत्तर प्रदेश और सिक्किम के जैव विविधता प्रबंधन समितियों (BMCs) को जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के तहत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (ABS) ढांचे के अंतर्गत 8.3 लाख की राशि जारी की है। यह राशि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के नर्राऊ गांव और सिक्किम के अरितार स्थित लमपोखरी झील क्षेत्र की समितियों को उनके राज्य जैव विविधता बोर्डों के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, संबंधित कंपनियों ने इन क्षेत्रों से फसली सामग्री और सूक्ष्मजीवों का उपयोग औद्योगिक व अनुसंधान उद्देश्यों के लिए किया था। NBA का कहना है कि यह फंड स्थानीय स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सतत संसाधन प्रबंधन को सशक्त करने के लिए दिया गया है। इससे पहले, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इसी तरह की पहल के लिए 1.36 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play