Weather 2 June 2025: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Weather 2 June 2025: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के कई जगहों पर आंधी का अलर्ट है। वहीं दिल्ली और झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 2 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
 
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज लखीमपुर जिले के अमताला नगर गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

#watch | Assam CM Himanta Biswa Sarma visited flood-affected areas in Amatala Nagar village of Lakhimpur district today. pic.twitter.com/4WZqPWgXeL
सिक्किम के लाचेन जिले के चाटन में भूस्खलन, चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। जबकि तीन बहादुर कर्मियों- हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं।

Landslide at Chaten, District Lachen, Sikkim | Four individuals have been rescued with minor injuries, while the mortal remains of three brave personnel—Havaldar Lakhbindar Singh, Lance Naik Mnish Thakur and Porter Abhishek Lakhada have been recovered. Rescue teams are… https://t.co/xhSDQUbokP pic.twitter.com/SykLC0Uslq

30-31 मई की रात को उत्तरी सिक्किम में लगातार बारिश और बादल फटने से महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तीस्ता नदी का जलस्तर 35-40 फीट बढ़ गया है, जिससे संपर्क टूट गया है।

बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक ने गंगटोक-चुंगथांग, चुंगथांग-लाचेन/लाचुंग सेक्टरों में तत्काल बचाव और बहाली अभियान शुरू कर दिया है। बीआरओ जीवनरेखाओं को फिर से खोलने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

Incessant rains and a cloudburst in North Sikkim on the night of 30-31 May caused widespread damage to vital roads & bridges. River Teesta swelled 35-40 ft, severing connectivity. Project Swastik of BRO has launched immediate rescue & restoration operations across… pic.twitter.com/m511YQlpFP
मणिपुर फायर सर्विस के निदेशक लैशराम नानाचंद्र सिंह ने बताया कि हमारे लगभग 47 कर्मचारी यहां तैनात किए गए हैं। पहले दिन, लगभग 270 लोगों को विभिन्न स्थानों से निकाला गया। दूसरे दिन, हमने 190 लोगों को निकाला। आज, हमने (जेएनआईएमएस से) 37 रोगियों को निकाला है।

#watch | Imphal East, Manipur | Manipur Fire Service Director Laishram Nanachandra Singh says, "… Around 47 of our employees have been deployed here… On the first day, around 270 people were evacuated from different locations. On day 2, we did 190 evacuations. Today, we have… https://t.co/aFI5mUgvMG pic.twitter.com/rjvT4DL3Fq

पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है। इस त्रासदी के कारण गुवाहाटी में हालात बेहद चिंताजनक हैं – जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।मैं केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि राहत और बचाव कार्यों को तेज़…
सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 3 की मौत हो गई है और 9 जवान लापता हैं। इस खराब मौसम में कम से कम 1500 पर्यटक भी फंसे हुए हैं। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
राजस्थान के मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने के साथ-साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। सीकर में सुबह बारिश हुई, जबकि जयपुर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

Indian Air Force rescues 14 stranded individuals in flood-hit Arunachal PradeshRead @ANI Story | https://t.co/FP7eLzM11v#iaf #arunachalpradesh #floods #heavyrainfall #imd pic.twitter.com/mpadNMIvlR
ऑपरेशन जल राहत-2 के दूसरे दिन, भारतीय सेना और असम राइफल्स ने इम्फाल के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में व्यापक बचाव अभियान जारी रखा। वांगखेई, हेइंगंग, लामलोंग, खुरई, जेएनआईएमएस और अहलुप के गंभीर रूप से जलमग्न इलाकों से 500 से अधिक नागरिकों को निकाला।

बचाव कार्यों के लिए 10 बाढ़ राहत टुकड़ियों को तैनात किया गया था, जो BAUTs और inflatable नावों से लैस थे। आगे बाढ़ को रोकने के लिए, सैनिकों ने थौबल जिले के लिलोंग में अरपती लामखाई के पास टूटी हुई इरिल नदी की सीमा की दीवार पर आपातकालीन मरम्मत भी की।

जेएनआईएमएस अस्पताल में, सेना की नावों ने फंसे हुए मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित परिवारों को लगभग 800 पीने के पानी की बोतलें और अन्य जरूरी चीजें बांटी गईं। भारतीय सेना और असम राइफल्स नागरिक अधिकारियों के साथ काम करना जारी रखा, जिससे प्रभावित समुदायों को समय पर सहायता और लगातार समर्थन सुनिश्चित होता है।

On Day 2 of Operation JalRahat-2, the Indian Army and Assam Rifles continued extensive rescue efforts across Imphal East and West, evacuating over 500 civilians from severely waterlogged areas of Wangkhei, Heingang, Lamlong, Khurai, JNIMS, and Ahallup. 10 flood relief columns… pic.twitter.com/r2aQeLXai0

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर बाढ़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस से तत्काल मदद की मांग की।

Priyanka Gandhi Vadra expresses grief over northeast floods fatalities, calls for urgent Congress aideRead @ANI Story | https://t.co/Id6cX8Uimq#priyankavadragandhi #assam #arunachalpradesh pic.twitter.com/guVLqhBZ6I

बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा बिजली भी गिर सकती है।

पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

दैनिक मौसम परिचर्चा (01.06.2025)YouTube : https://t.co/1EN938C9WpFacebook : https://t.co/tivUuhfE2A#rain #weatherupdate #heavyrainfall #mausam #manipur #mizoram #monsoon2025 #meghalaya #assamrains #arunachalpradesh #keralarains @moesgoi @ndmaindia @DDNationalpic.twitter.com/xprjX5t4bt
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। कोंकण-गोवा में भी तेज बारिश पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट है।

वहीं अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश समेत बिहार,ओडिशा, समेत तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में गुजरात के 25 तालुकाओं में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिसमें फतेहपुर में एक इंच बारिश दर्ज की गई। मोडासा में 23 मिमी, मनसा में 20, वीरपुर में 20, प्रांतिज में 17 मिमी. पानी बरस रहा था।

पिछले 24 घंटों में गुजरात के 25 तालुकाओं में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिसमें फतेहपुर में एक इंच बारिश दर्ज की गई। मोडासा में 23 मिमी, मनसा में 20, वीरपुर में 20, प्रांतिज में 17 मिमी. पानी बरस रहा था।

यूपी में 14 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 जून से पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी यूपी के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में बीती शाम खराब मौसम की वजह से हवाई अड्डे पर टोटल 14 उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया।
गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 जून तक छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिन बाद यानी 15 जून के बाद मानसून अधिक सक्रिय हो जाएगा, इसलिए अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना अभी कम ही है।

जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन से 2 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 10 हो गई है। रविवार को 20 से अधिक जिलों में 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 7 बड़ी नदियां उफान पर हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News