WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! iPhone पर एक साथ चलेंगे 2 अकाउंट, जानें 7 नए फीचर्स – AajTak

Feedback
WhatsApp की तरफ से न्यू फीचर्स का ऐलान किया है, जिसमें कुल सात नए फीचर्स हैं. इन फीचर्स की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है. न्यू अपडेट के तहत यूजर्स को चैट मैनेज करना और अलग-अलग डिवाइसों पर कंटेंट मैनेजमेंट सिंपल को सिंपल किया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 
WhatsApp पर न्यू अपडेट के तहत यूजर्स को टोटल 7 नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें स्टोरेज, अकाउंट मैनेजमेंट, मैसेजिंग टूल्स और AI बेस्ड इम्प्रूवमेंट शामिल किए गए हैं. आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं. 
स्पेस खाली करना सिंपल 
WhatsApp ने नए स्टोरेज टूल्स का ऐलान किया है, जिनका यूज करके यूजर्स किसी भी एक चैट के अंदर मौजूद बड़ी फाइल्स को खोजकर डिलीट कर सकेंगे. इसके लिए यूजर्स को पूरी चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं है. यहां यूजर्स चाहें तो सिर्फ मीडिया (फोटो-वीडियो) को डिलीट करके टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित रखने का ऑप्शन दिया है. 
चैट ट्रांसफर को बनाया सिंपल 
वॉट्सऐप ने ऐलान किया है कि चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना सिंपल होगा. यूजर्स अब ऐपल के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS और गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के बीच चैट हिस्ट्री को सिंपल बनाया गया है. यूजर्स आसानी से बिना क्लाउड बैकअप के सीधे मैसेज, फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके लिए एक सिंपल सा प्रोसेस फॉलो करना होगा. 
यह भी पढ़ें: फिर से अपना स्मार्टफोन ब्रांड ला रहा Amazon, AI को लेकर भी बड़ी तैयारी
ऐपल के iPhone पर आया मल्टी अकाउंट फीचर 
ऐपल के iPhone के लिए मल्टीपल अकाउंट का सपोर्ट जारी किया है, जिसमें यूजर्स एक आईफोन के एक ही ऐप के अंदर दो नंबर को चला सकेंगे. इसके लिए यूजर्स को अपना एक अकाउंट लॉगआउट किए बिना सिर्फ स्विच करना होगा. टैब बार में प्रोफाइल फोटो दिखेगी, जिससे पता चलेगा कि कौन सा अकाउंट एक्टिव है. इसकी मदद से यूजर्स पर्सनल और वर्क चैट और अकाउंट को अलग-अलग यूज कर सकेंगे. 
Meta AI के साथ फोटो एडिटिंग सुविधा 
वॉट्सऐप पर मिलने वाले Meta AI की मदद से फोटो की एडिटिंग भी कर सकेंगे. इसकी मदद से ऑब्जेक्ट रिमूव करना, बैकग्राउंड बदल सकेंगे और अलग-अलग स्टाइल लगा सकेंगे. शुरुआत में यह फीचर चुनिंदा लोगों को मिलेगा. 
एआई राइटिंग हेल्प फीचर 
राइटिंग हेल्प (Wirting Help) फीचर कॉन्टैक्ट के आधार पर मैसेज का सुझाव तैयार करेगा. साथ ही यूजर्स के लिए ज्यादा सही और सटीक जवाब का सजेशन देगा. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखा गया है. 
WhatsApp के इन लेटेस्ट फीचर का रोलआउट शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में ये फीचर सभी यूजर्स तक आसानी से पहुंच सकेंगे. ये फीचर दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News