WTC Points Table का बदला समीकरण, जानें बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज हार से भारत को हुआ फायदा या नुकसान? – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
WTC Points Table में भारत को हुआ फायदा (Photo: ANI)
WTC Points Table: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो गई है .विंडीज ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था. वहीं सिलहट में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. खैर इस सीरीज के खत्म हो के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल पर भी थोड़ा हलचल हुई है. बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है. भारत को जरूर फायदा मिला है.
पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की हार से भारत को तगड़ा फायदा हुआ था. टीम इंडिया WTC के प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाते हुए 5वें स्थान से चौथे नंबर पर पहुंच गई थी. भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को और ज्यादा मजबूती मिली. बांग्लादेश पहले चौथे नंबर पर था. टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में बढ़िया रहा था. हालांकि विंडीज के खिलाफ हार से बड़ा झटका लगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच? जानिए पूरी डिटेल्स
सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के प्वाइंट्स टेबल में 47.62 प्रतिशत अंक थे. वहीं विंडीज 26.92 के साथ 8वें नंबर पर था. बांग्लादेश अगर दूसरा टेस्ट जीत जाती तो फायदा मिलता. मुकाबला ड्रॉ होने के बाद बांग्लादेश का प्रतिशत अंक और नीचे गिर गया है. इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. बांग्लादेश का प्रतिशत अंक गिरकर 45.83 में आ गया है. वहीं विंडीज का प्रतिशत अंक 27.38 पहुंच गया है. भारतीय टीम 51.52 प्रतिशत अंक के साथ चौथे नंबर पर है. अब बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच बड़ा फासला हो गया है. भारत को इस चीज का ही फायदा हुआ है. आपको बता दें प्वाइंट्स टेबल में 72.22 प्रतिशत अंक के साथ न्यूजीलैंड पहले नंबर पर मौजूद है.
The #WTC27 table remains unchanged after Bangladesh and West Indies play out a stalemate in Sylhet 🤝

Check out the standings predictor ➡️ https://t.co/T8iyDajWzL pic.twitter.com/RJ9J1fOjxU
दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन बांग्लादेश को जीत के लिए 369 रन चाहिए थे. बांग्लादेश ने 59 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए थे. वहां पर खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा. बाद में मैच ड्रॉ हो गया. विंडीज ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे. बांग्लादेश ने 386 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त ली थी. विंडीज ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 398 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की थी.
ये भी पढ़ें: मुशफिकुर रहीम का ऐतिहासिक कारनामा, 7000 टेस्ट रन बनाने वाले बने पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News