जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर फरार – Jagran

जयपुर में दिवाली की रात एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार …और पढ़ें
तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर।
जयपुर में दिवाली की रात थार ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें नहीं आईं।
थार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार थारगाड़ी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लापरवाह ड्राइविंग के कारण होने वाले हादसों के मामले सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में ताजा मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां दिवाली की देर रात करीब 2:40 बजे एक सफेद रंग की थार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना मामा की होटल के पास हुई।
बता दें कि इस पूरे हादसे का एक डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें थार की बेकाबू रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही साफ दिख रही है। वीडियो के मुताबिक, तेज रफ्तार थार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारने से जैसे-तैसे बचाव किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर आगे चल रही दूसरी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर सीधा सड़क पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद बाइक सवार को गंभीर चोटें नहीं आईं और वह कुछ ही देर में खुद संभलकर खड़ा हो गया।
हादसे के बाद जब पीड़ित बाइक सवार ने हिम्मत जुटाकर उठकर थार चालक को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ड्राइवर अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के हाथ इस गाड़ी का नंबर RJ 59 CD 3176 लग चुका है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News