—विज्ञापन—
WWE WrestleMania 42 ने फैंस का दिल जीत लिया. वहां पर 13 बड़े मुकाबले देखने को मिले. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच हुए. सभी मैचों में तगड़ा एक्शन हुआ. नए चैंपियन भी मिले. शो के बाद दो Raw और एक SmackDown का एपिसोड भी हो चुका है. कंपनी अब धीरे-धीरे नई स्टोरीलाइन्स के साथ आगे बढ़ रही है. NXT के कुछ स्टार्स ने मेन रोस्टर में भी कदम रख लिया है. आइए आपको बताते हैं कि WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होगा.
WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash 2026 होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. Backlash का इस बार 21वां संस्करण होने वाला है. Backlash को अक्सर WrestleMania से ही जोड़ा जाता है. इससे ही कहानियां आगे बढ़ती हैं.
Backlash 2026 को लेकर कंपनी तैयार है. इसका आयोजन 9 मई 2026 को फ्लोरिडा के टेम्पा में बेंचमार्क इंटरनेशनल एरीना में होगा. इस एरीना में करीब 20 हजार लोग आ जाते हैं. टेम्पा के WWE फैंस को इस बार खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा.
Backlash 2026 को लेकर फैंस रोमन रेंस की वजह से भी उत्साहित हैं. रोमन इस शो में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. फाटू के पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा.
हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. रेंस ने अंत में पंक को दो स्पीयर लगाकर हरा दिया. पंक मुकाबले में थक चुके थे और इसका फायदा ही रोमन ने उठाया.
Backlash 2026 का मैच कार्ड धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है. रोमन रेंस के मैच की घोषणा हो चुकी है. इसके अलावा सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच भी सिंगल मैच होगा. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. ओस्का और इयो स्काई के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in