Zee 24 Taas Maharashtra Gaurav Awards: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इस वक्त अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में रितेश ने बताया था ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उनके 10 साल का सपना है. इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. इसी बीच रितेश को 26 मई को आयोजित Zee 24 Taas Maharashtra Gaurav Awards में खास सम्मान से नवाजा गया. ये पुरस्कार उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को जीवंत करने के लिए दिया.
इस वीडियो को Devendra Fadnavis ने खुद अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जिसमें फैंस रितेश देशमुख को बधाई देते हुए नज़र आए. अवॉर्ड मिलने के बाद रितेश की स्पीच ने भी लोगों का दिल जीत लिया. फैंस ने लिखा- रितेश ने राजा शिवाजी के किरदार ने सिर्फ पर्दे पर निभाया नहीं, बल्कि उसे जीया भी है, ये महाराष्ट्र के गौरव और इतिहास के लिए गौरवपूर्ण क्षण है. पुरस्कार लेते समय रितेश भावुक हो गए, उनकी ये तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
A post shared by Devendra Fadnavis (@devendra_fadnavis)
बता दें, रितेश देशमुख ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, हालांकि वो इस मूवीज़ में हल्के-फुल्के किरदारों में ही नज़र आए. लेकिन पिछले कुछ सालों में अभिनेता ने कुछ चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर साबित किया है कि वो वर्सेटाइल एक्टर हैं. खासकर शिवाजी महाराज जैसे साहसिक और गंभीर किरदार जो महाराष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है, को निभाना उनके लिए इतना आसान नहीं था.
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी एतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसे रितेश ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है. मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी हैं.
100 करोड़ वाली इस फिल्म को बनाने को लेकर रितेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में हमें समझ नहीं आ रहा था कि छत्रपति महाराज की गाथा का कौन से अंश को दिखाए, क्योंकि उनके इतने साहसिक कार्य हैं जिन्हें एक साथ दिखा पाना संभव नहीं है. फिर हमने सोचा उनका जन्म कहां हुआ, क्यों हुआ? उसी वक्त, उसी जगह क्यों हुआ. क्योंकि ये उस वक्त की पुकार थी. हमनें अपनी फिल्म की नींव यहीं से रखी. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED