अग्निकांड पीड़ित परिवार प्लास्टिक शीट के सहारे गर्मी में रहने को मजबूर – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| गोविंदगंज
अरेराज प्रखंड की चटिया बडहरवा पंचायत अंतर्गत चटिया दियर में हुए अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंचल प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को केवल एक-एक प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई गई है, जिसे लगाकर वे घटना स्थल पर ही रहने को विवश हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि भोजन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गांव के लोगों की मदद से किसी तरह खाने का प्रबंध हो पा रहा है। बुधवार रात हुई अगलगी की घटना में भूषण यादव, छटू यादव और रविंद्र यादव का आवासीय घर सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया था। घर और जरूरी सामान जल जाने के बाद तीनों परिवार बच्चों सहित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच उनका जीवन काफी कठिन हो गया है। पीड़ितों ने बताया कि अग्निकांड में घर का एक भी सामान नहीं बच पाया है। ऐसे में दोबारा जीवन पटरी पर लाने में काफी समय लगेगा। उन्होंने प्रशासन से भोजन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News