अब महंगे नहीं रहेंगे iPhones! 17 सीरीज के आते ही पुराने मॉडल्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
iPhone 17 launch: iPhone के फैंस के लिए खुशखबरी है। Apple अपनी नई iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इस बार कंपनी चार नए मॉडल लेकर आएगी। iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करेगी और उनकी कीमतें घटा देगी। यही वजह है कि पुराने iPhones पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है। यानी iPhone लवर्स के लिए ये सबसे सही मौका होगा जब वे कम दाम में iPhone खरीद पाएंगे।
Apple की स्ट्रेटजी हमेशा से यही रही है कि नए मॉडल्स के आते ही कुछ पुराने iPhones की कीमत घटा दी जाए। जैसे जब iPhone 16 सीरीज लॉन्च हुई थी तो iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को बंद कर दिया गया था। इस बार भी कंपनी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को मार्केट से हटाने का प्लान बना सकती है। अगर ऐसा होता है तो इन पर भारी छूट मिल सकती है।
सिर्फ Apple Store ही नहीं, बल्कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon और Flipkart पर भी iPhones पर तगड़े ऑफर्स मिलेंगे। खासकर, Flipkart की आने वाली Big Billion Days Sale में iPhones बेहद सस्ते दाम में मिल सकते हैं। इसके अलावा, Apple Store पर एक्सचेंज ऑफर भी दिए जाएंगे जिससे आप पुराने फोन के बदले नया iPhone और कम दाम में ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें- iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद कंपनी iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 सीरीज के कई मॉडल्स के दाम घटा सकती है। इनकी कीमतों में करीब 10,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल iPhone 16 लॉन्च के साथ ही iPhone 15 और iPhone 14 की कीमतें घटाई गई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 14 और iPhone 13 की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि iPhone 17 सीरीज के आने के बाद कंपनी इन दोनों मॉडल्स को बंद ही कर दे। ऐसे में ये फोन्स Flipkart और Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल सकते हैं। हालांकि, अब तक Apple ने ऑफिशियल तौर पर किसी डिस्काउंट की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें- गूगल AI खुद कर देगा आपके रेस्टोरेंट और टिकट की बुकिंग, क्या है ये फीचर

hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News