Feedback
मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब सोशल एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंच गए. प्रह्लाद के हाथ में एक पोस्टर था, जिस पर 30 हजार रुपये के बल्ब और 33 हजार रुपये प्रति लीटर फिनाइल का जिक्र करते हुए जवाब मांगा गया था. वहीं, उनकी पत्नी के हाथ में फिनाइल की बोतल थी.
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पोस्टर लेकर खड़े प्रह्लाद पांडे को देखकर पहले उनके सवालों का जवाब देने की बात कही. हालांकि, बाद में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बुलाया और दोनों को वहां से हटाने के लिए कहा. इसके बाद पुलिस ने प्रह्लाद पांडे और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया.
पोस्टर लेकर मंच के सामने पहुंचे थे प्रह्लाद पांडे
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की पदयात्रा के दौरान प्रह्लाद पांडे अपनी पत्नी के साथ विरोध जताने पहुंचे थे. वह मंच के सामने हाथ में पोस्टर लेकर खड़े हो गए. पोस्टर पर 30 हजार रुपये के बल्ब और 33 हजार रुपये प्रति लीटर फिनाइल का उल्लेख था. इसके जरिए वह इन खर्चों को लेकर जवाब मांग रहे थे.
इस दौरान उनकी पत्नी के हाथ में फिनाइल की बोतल भी दिखाई दी. दंपती के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई.
कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस को बुलाया
वायरल घटनाक्रम में कैलाश विजयवर्गीय पोस्टर लेकर आए व्यक्ति पर नाराजगी जताते सुनाई देते हैं. उन्होंने कहा, ‘न्यूसेंस यहां पर आ गया है, पुलिस अधिकारी आएं जरा, हमें क्या जवाब देना है, तुझे जवाब देंगे. अभी तू यहां से जा, वरना लोग तुझे फ्री फंड में जवाब दे देंगे.’ देखें VIDEO:-
इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में यह स्पष्ट नहीं है कि हिरासत के बाद उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया या उन्हें छोड़ दिया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू