अमेरिका में कांधला के लाल का परचम, न्यूयॉर्क में नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप जीतकर बढ़ाया देश का मान – Hindustan

कांधला। क्षेत्र के गांव कनियान के युवा खिलाड़ी नकुल पंवार ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के कस्बा एलम के निकट स्थित गांव कनियान निवासी नकुल पंवार ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नकुल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।नकुल
पंवार के पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद लगभग तीन वर्ष पूर्व अमेरिका गया था। वर्तमान में वह न्यूयॉर्क सिटी के एक निजी विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर एवं ताइक्वांडो कोच के रूप में कार्यरत है। बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ वह स्वयं भी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता है। चार दिन पूर्व आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नकुल ने उत्कृष्ट तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासित प्रदर्शन के दम पर स्वर्णिम सफलता हासिल की। विजेता घोषित होने के बाद उन्होंने भारत का तिरंगा लहराकर देश का मान बढ़ाया। बेटे की सफलता की सूचना मिलते ही पिता अमरपाल सिंह ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने नकुल को बधाई देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि ने गांव कनियान, कांधला और शामली जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। युवाओं के लिए नकुल की सफलता प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News