Patna News: फतुहा थाने के सामने बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मामूली विवाद को लेकर महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बीच सड़क पर ही दोनों गुटों के बीच लगभग 15 मिनट तक जमकर झोंटा-झोंटी और मारपीट हुई। लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर नहीं निकली। हाई वोल्टेज ड्रामा फतुहा थाने के ठीक सामने चलता रहा लेकिन लोग मामले को शांत कराने के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने पहल कर मामले को शांत कराया。
इस हाई वोल्टेज ड्रामा में सबसे हैरान करने वाला नजारा तब देखने को मिला, जब एक युवती अपनी गोद में लिए छोटे बच्चे के साथ ही दूसरे पक्ष से भिड़ गई। इस आपाधापी में मासूम की जान पर बन आई। गनीमत रही कि कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को युवती की गोद से सुरक्षित अपने पास ले लिया। जबकि महिलाएं एक दूसरे के साथ मारपीट करती रहीं।
थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला बुधवार सुबह थाने पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दिया गया था। इसके बाद लोग थाने से बाहर जाकर आपस में उलझ गए। अब दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पुनः काउंसलिंग कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play