अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार नौवें दिन किए हवाई हमले, समुद्री नाकेबंदी भी की सख्त – Jagran

अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार नौवीं रात हवाई हमले किए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेन …और पढ़ें
अमेरिका ईरान संघर्ष।
अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार नौवीं रात हमले किए।
होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मकसद।
अमेरिकी नौसेना ने समुद्री नाकेबंदी सख्त की, 6 जहाज मोड़े।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे। यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में इस हमले की जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने लिखा कि अमेरिकी सेना ने आज रात 7 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) ईरान पर नए दौर के हमले शुरू किए हैं। यह लगातार नौवीं रात है जब कार्रवाई की गई है।
अमेरिकी सेना ने बताया कि इन हमलों का मकसद ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को नष्ट करना है, जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और व्यापारिक जहाजों पर हमला करने के लिए किया जा रहा था। बता दें कि यह कार्रवाई खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों पर हाल ही में हुए हमलों और बढ़ते तनाव के बाद वाशिंगटन के सैन्य अभियान का एक हिस्सा है।
गौरतलब है कि हवाई हमलों के साथ-साथ अमेरिकी नौसेना ने समुद्री मोर्चे पर भी ईरान की घेराबंदी सख्त कर दी है। CENTCOM के अनुसार, ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को पूरी तरह लागू करने के लिए अमेरिकी नौसेना ने 19 जुलाई तक छह व्यापारिक जहाजों के रास्ते बदल दिए हैं, जबकि एक जहाज को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया है।
इसके अलावा अमेरिकी अधिकारियों ने मिसाइल विध्वंसक जहाज ‘यूएसएस जॉन फिन’ पर तैनात सैनिकों की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना के जवान फारस की खाड़ी में पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद हैं।
यह भी पढ़ें- ईरान ने जॉर्डन में दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने भी दिया करारा जवाब; इराक में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News