अल्मोड़ा के मल्ला महल में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा हुई। इसमें छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना।
पीएम मोदी का संबोधन सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं ने रंगोली बनाकर विकसित भारत की तस्वीर दिखाई, जिसमें उज्ज्वला और आयुष्मान भारत जैसी सरकारी योजनाएं दर्शाई गईं। दिव्या जोशी ने रंगोली के बारे में बताया।
मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए करियर काउंसलिंग भी रखी गई। इसमें विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार के विकल्पों की जानकारी दी गई।
पीएम के संबोधन के बाद मल्ला महल से गांधी पार्क तक मशाल जुलूस निकला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.