अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी मॉकड्रिल, अफसरों ने परखी तैयारियां – आज तक

Feedback
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद हवाई अड्डों पर आपातकालीन मॉकड्रिल कराए जा रहे हैं. ताकि, लोगों और आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मियों को हादसे के वक्त त्वरित कार्रवाई और बचाव को लेकर तैयार किया जा सके. साथ ही ये बताया जा सके कि ऐसे हालात में क्या करना चाहिए और क्या नहीं? 
इसी सिलसिले में चेन्नई स्थित एयरपोर्ट पर शनिवार को एक इमरजेंसी मॉकड्रिल सुरक्षा बल और फायरब्रिगेड ने मिलकर आयोजित किया. इसमें विमान दुर्घटना जैसे हालात बनाए गए और लोगों को बताया गया कि कैसे इस स्थिति में खुद को सुरक्षित रखना चाहिए और पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए. 
बनाए गए प्लेन क्रैश जैसे हालात 
इस दौरान प्लेन क्रैश के बाद जलते प्लेन, इधर-उधर भागते लोग, हादसे के वक्त रैपिड रेस्पांस के लिए तैयार सीआईएसएफ के जवानों को तुरंत क्रैश स्थल पर पहुंचते और लोगों की जान बचाते देखा गया. साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि आम लोगों को ऐसे वक्त में कैसे बचना चाहिए और आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मियों को कैसे लोगों की मदद करनी चाहिए. 
सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, एयरपोर्ट सुरक्षा बल के लोग हुए शामिल
सीआईएसएफ ने  हवाई अड्डे के परिसर के पास परंगिमलाई के पास यह आपातकालीन अभ्यास किया. सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस, हवाई अड्डे के अधिकारी, चिकित्सा दल, खुफिया दल, एनडीआरएफ और अन्य सेवाओं ने इस इमरजेंसी एक्सरसाइज में भाग लिया. यहां दुर्घटनाग्रस्त विमान का मॉडल बनाया गया और उसे आग के हवाले कर दिया गया.
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कराए जा रहे हैं मॉकड्रिल
अहमदाबाद विमान दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद ये इमरजेंसी मॉकड्रिल  यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया था कि अधिकारी और जनता तत्काल की गई प्रतिक्रियाओं के साथ ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कितने तैयार हैं और जानमाल के नुकसान को किस हद तक कम किया जा सकता है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News