भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के नोनापार गांव की बेटी आशी त्रिपाठी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। आशी की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। यह पाठ्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों में शुरू किया गया है। आशी को यह सम्मान एम.टेक. के दौरान सेमीकंडक्टर सामग्री एवं उपकरण प्रौद्योगिकी से जुड़े उनके नवाचारी शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया।
डीआरडीओ में अपर निदेशक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आशी त्रिपाठी, नोनापार निवासी हेमंत त्रिपाठी की पुत्री हैं। उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा कार्मेल गर्ल्स इंटर कालेज, गोरखपुर से प्राप्त की, जबकि स्नातक की पढ़ाई आईआईटी जम्मू से पूरी की। वर्तमान में वह अमेरिका की प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। आशी के पिता हेमंत त्रिपाठी भारतीय रेलवे में इंजीनियर हैं, जबकि उनकी माता शिक्षिका हैं। आशी त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर नमस्कार फाउंडेशन के उत्कर्ष मिश्र, पं. गंगेश्वर तिवारी, मिंटू तिवारी, सोमनाथ तिवारी सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play