Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के बेला मकन में हमलावरों ने खाया खेत में घुसे एक सांड़ को भाला मारकर घायल कर दिया। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी। तो आक्रोश फैल गया। लोगो की भीड़ लग गई। सूचना पर एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों को दोषियों के विरूद्ध कार्यवाई का आश्वासन देकर समझाया गया। खैरीघाट थाने के बेला मकन गांव में यह वारदात रविवार देर शाम को हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने सांड़ पर भाले से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना न केवल पशु क्रूरता का मामला है। बल्कि क्षेत्र में नाराजगी का कारण भी बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play