—विज्ञापन—
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बिजली बिल जमा न करने पर टोरंट पावर ने जिला समाजवादी पार्टी के कार्यालय की बिजली काट दी है। पिछले 4 दिन से सपा कार्यालय की बिजली गुल है। बताया जा रहा है कि सपा कार्यालय का करीब 4 लाख रुपये का इलेक्ट्रिसिटी बिल बकाया है। सपा का ये कार्यालय आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित है।
आगरा (उत्तर प्रदेश) में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर टोरेंट पावर की टीम पहुंची, लाखों रुपये के पुराने बिल का हवाला दिया और बिजली का कनेक्शन काट कर मीटर उखाड़ ले गये।
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर लगा मीटर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के नाम पर था।@yadavakhilesh pic.twitter.com/O3GiMLAKlk
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) May 31, 2025
सपा कार्यालय पर टोरंट पावर के अलावा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का भी बिजली बिल बकाया है। इसमें टोरंट पावर का 1.50 लाख रुपये और दक्षिणांचल का 2.50 लाख रुपये का बकाया बिल शामिल है। पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम पर ही सपा कार्यालय का इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन है। बिजली कटने के बाद से पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता नहीं आ रहे हैं। दक्षिणांचल और टोरंट पावर के अधिकारियों ने बताया कि वे बिल को लेकर सपा ऑफिस में भी गए, लेकिन वहां उनका किसी से भी संपर्क नहीं हो सका। इसकी वजह से उन्होंने बिजली कनेक्शन काट दिया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं वायरल टीचर अब्दुल मलिक? 20 साल से तैरकर स्कूल जाते हैं ‘ट्यूब मास्टर’, एक दिन की भी नहीं ली छुट्टी
आगरा के टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष शैलेश देसाई ने बताया कि समय पर बिजली का बिल न भरने के कारण सपा कार्यालय पर कार्रवाई की गई और उनका पावर कनेक्शन काट दिया गया। जब भी कार्यालय द्वारा बिल का भुगतान कर दिया जाएगा, तब से ही बिजली की सप्लाई चालू हो जाएगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in