Sonbhadra News: हद हैः बगैर चिकित्सक, बिना पंजीयन के चल रहे थे अस्पताल, छापेमारी में चार अस्पतालों को सील … – Newstrack

 बगैर चिकित्सक, बिना पंजीयन के चल रहे थे अस्पताल, छापेमारी में चार अस्पतालों को सील कर नोटिस जारी (Photo- Social Media)

Sonbhadra News: सोनभद्र । डीएम बीए सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी पंजीयन/निजी चिकित्सालय डॉ़. गुलाब शंकर यादव की अगुवाई वाली टीम की तरफ से की गई छापेमारी में शनिवार को बगैर चिकित्सक, बगैर पंजीयन अस्पताल संचालित होने का सामने आया मामला हड़कंप मचाए रहा। सिर्फ जिले के दूसरे हिस्सों में ही नहीं, जिला मुख्यालय पर भी इस तरह की स्थिति पाई गई। फिलहाल ऐसे चार अस्पतालों को सील कर दिया गया है। संचालकों को नोटिस थमाई गई है। तीन-चार दिन पूर्व दुद्धी में बगैर चिकित्सक-बगैर पंजीयन के अस्पताल संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। अब इन मामलों में अस्पताल सील करने का अलावा क्या कार्रवाई सामने आती है, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
बताया गया कि टीम सबसे पहले कलावती हॉस्पिटल शिवद्वार रोड़ घोरावल पहुंची। जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया है। यहां किसी चिकित्सक की न तो मौजूदगी मिली न ही पंजीकरण पाया गया। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। उन्नकत हॉस्पिटल शिवद्वार रोड, घोरावल का भी संचालन अवैध मिला। बगैर चिकित्सक, बगैर पंजीकरण संचालन पाते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। इसी तरह नीलम हॉस्पिटल करमा, घोरावल, का भी संचालन अवैध पाया गया। जांच में यह अस्पताल बगैर पंजीकरण के संचालित होता मिला। इसे भी सील करने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे जुगाड़ सिस्टम से संचालित अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
जिला मुख्यालय क्षेत्र के उरमौरा स्थित लाइफ लाईन हॉस्पिटल का अवैध तरीके से होता मिला संचालन चौंकाने वाला रहा। रोजाना इस अस्पताल के सामने से स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों के साथ ही खुद नोडल का आना-जाना होता है, बावजूद इस पर नजर न पड़ पाना जहां लोगों को चौंकाए रहा। वहीं, जांच में बगैर पंजीकरण के अस्पताल का संचालन होने का मामला पाते हुए, तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया गया।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News