आजसू करेगा दो को पुतला दहन – Hindustan

मेदिनीनगर। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी मंच के शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजसू पार्टी दो सितंबर को मेदिनीनगर शहर के छहमुहान पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी। आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला के नेतृत्व में आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के बाद उक्त निर्णय लिया है। तुलसी शुक्ला ने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने वाले छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज या किसी भी तरह की दमनात्मक कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार को युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति देने तथा शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा कि छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News