आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 05 जनवरी 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में रैली को करेंगे संबोधित, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पीएम मोदी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इसकी लागत करीब 4,600 करोड़ रुपये है। इस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपनी पहली नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जाएगी। मोदी दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत करीब 1,200 करोड़ रुपये है। अन्य परियोजनाओं के अलावा, मोदी दिल्ली मेट्रो के रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये है। वह रोहिणी में नए सीएआरआई भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
पीएम मोदी की होगी रैली: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली करने वाले हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिले के रोहिणी में मोदी परिवर्तन रैली को संबोधित करने वाले हैं, पार्टी नेताओं का कहना है कि इस दौरान कुछ बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News