आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: लोकसभा में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला की उपलब्धियों पर स्पेशल चर्चा की जाएगी। साथ ही लोकसभा में एक विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। इसका मुख्य विषय 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका होगा। संसद के मानसून सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बहस की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। मानसून सत्र 21 अगस्त को खत्म होगा।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर: चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को होने वाली यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शंघाई सहयोग संगठन समिट में भाग लेने के लिए मोदी की चीन की प्रस्तावित यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले वांग विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग बातचीत करेंगे।
देश और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
एस जयशंकर ने पोस्ट किया, “वित्त मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई राष्ट्र के विकास और प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्नता और उनके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पुराने लोहे के पुल से कुछ विजुअल भी सामने आए हैं।
बस्तर आईजी ने कहा कि बीजापुर DRG टीम के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, और तीन जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निकाला जा रहा है और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने पोस्ट कर लिखा, “भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्य, मा. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री हरि विष्णु आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, “उनकी (राहुल गांधी) यात्रा से साफ़ ज़ाहिर है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतरिम आदेश दे दिया है, इसलिए उन्हें उसका पालन करना चाहिए। उनकी यात्रा से कोई भी अदालत अपना फ़ैसला नहीं बदलेगी।”
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को आज बम की धमकी वाला कॉल आया। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने स्कूल परिसर खाली करा लिया है। तलाशी के लिए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को मौके पर बुलाया गया है।