आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि 2250 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार व्यापार मेले का देश साझेदार रूस है, जिसका अर्थ है कि हम इस समय-परीक्षित साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।” प्रदर्शनी 29 सितंबर तक चलेगी। इसका थीम है ‘परम स्रोत यहीं से शुरू होता है’। इसमें रूस एक पार्टनर देश के रूप में शामिल होगा। इस व्यापार प्रदर्शनी में 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक, 1,25,000 B2B और 4,50,000 B2C आगंतुक हिस्सा ले रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन जा रही हैं। यहां वे बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्म स्थान जाएंगे। जहां पर वे पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस विशेष ट्रेन से मथुरा जा रही हैं उस ट्रेन का नाम महाराजा एक्सप्रेस है और ये बेहद ही खास ट्रेन है। इस पूरी ट्रेन में 16 कोच हैं जिन्हें 2 इंजन चलाते हैं। इस ट्रेन में आज के समय की सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।
बीजेपी ने बिहार और पं. बंगाल के चुनाव प्रभारी किए घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार तो भूपेंद्र यादव को मिली पं बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी है।
शहर में हुई हिंसा के एक दिन बाद लेह का मुख्य बाजार वीरान पड़ा है और दुकानें बंद हैं। लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।
https://twitter.com/ANI/status/1971107145593782340
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के पाली में कहा, “लघु उद्योग भारती ने ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक नौकरियों के आधुनिकीकरण और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अद्भुत काम किया है, ताकि पलायन को रोका जा सके… हमारे पारंपरिक उद्योगों को एक नया रूप दिया जाएगा…।”
https://twitter.com/ANI/status/1971107575698685989
समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई के बाद लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर एक बैनर लगा हुआ है। पोस्टरों में लिखा है, “…आजम लौटे, ये एक नई सुबह की पहचान है, गौर से सुनो…हवाओं में सरकार बदलने का ऐलान है।”
https://twitter.com/ANI/status/1971080534194339981
बिहार के नालंदा में गुरुवार को छत से गिरकर एक छात्रा की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। छात्रों ने सड़कों पर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया।
https://twitter.com/ANI/status/1971068264378925123
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत अभियान एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, यह एक सतत प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। हम इसे देश में आगे बढ़ा रहे हैं… हमारे सफाई कर्मचारी हमारे हीरो हैं… हम स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान भी चला रहे हैं। महाराष्ट्र प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देगा…।”
https://twitter.com/ANI/status/1971069430391054757
नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेले में उद्यमियों से मुलाकात कर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद किए।
https://twitter.com/ANI/status/1971070625310548351