आज की ताजा खबर LIVE: मणिपुर में BJP की अगुवाई वाली NDA की नई सरकार का समर्थन करेगी JDU – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की वजह से 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 5 बजे पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण देंगे.
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद सरकार की क्या उपलब्धियां हैं, क्या नीतियां हैं, उसके बारे में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में जवाब देंगे.”
मणिपुर में बीजेपी और एनडीए विधायकों ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह और अन्य विधायक बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और नॉर्थ ईस्ट प्रभारी संबित पात्रा के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कल से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने उधमपुर के जाफर इलाके में एक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया.
मुंबई से सटे नालासोपारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक विदेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है. नालासोपारा के तुलिंज इलाके में पुलिस प्रशासन और वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में लोगों को हिरासत में लिया. तुलिंज इलाके में बड़ी संख्या में नाइजीरियन नागरिक रह रहे हैं. कई लोगों के पासपोर्ट और वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है तो कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में भी संलिप्त पाए गए हैं.
जबरदस्त हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.
भारत-अमेरिका डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा है कि संवेदनशील मुद्दों को ट्रेड डील से अलग रखा गया है. खाद और कृषि क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है. किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा. इस डील से भारत और अमेरिका दोनों पक्षों को फायदा होगा.
अनिल अंबानी समूह की कंपनियों द्वारा कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI और ED को निर्देश दिया कि जांच पर 4 हफ्ते के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे.
संसद परिसर में सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं. इससे ज्यादा बीजेपी और कांग्रेस ने पूरे सत्र को नहीं चलने दिया मैं उसका चश्मदीद गवाह हूं, लेकिन कभी ये नौबत नहीं आई कि लोग सस्पेंड हों, इससे पहले राज्यसभा में पूरा विपक्ष सस्पेंड हो गया. जो कुछ लिखा है वो सोशल मीडिया पर है तो यहां पढ़ने में क्या दिक्कत है? क्या है जो छिपाया जा रहा है? ये लोग क्यों घबरा रहे हैं?”
लगातार दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही. आज बुधवार को कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामे को देखते हुए कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि हम ममता बनर्जी के पक्ष में हैं और उनके साथ खड़े हैं. आने वाले समय में चुनाव आयोग के दफ्तर पर बीजेपी का झंडा लग जाएगा. उन्होंने चीन के मसले पर कहा कि तमाम समाजवादी नेताओं ने कहा कि चीन से खतरा ज्यादा है. चीन ने पहली बार जमीन नहीं छीनी है. चीन का मामला बहुत ही सेंसेटिव है. भारत अब किसके पास जाए वहां लाकर खड़ा कर दिया है.
आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है. छात्र ने हॉस्टल की 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की. मृतक छात्र की पहचान नमन अग्रवाल के रूप में हुई है, जो सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे साल का छात्र था. नमन मूल रूप से जोधपुर का रहने वाला था.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगी. थोड़ी देर में केस की सुनवाई होनी है.
NCP के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपनी पार्टी के डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी. वहीं सुनेत्रा पवार के 10 फरवरी को DyCM पद (चार्ज) संभालने की उम्मीद है. इसी दिन कैबिनेट मीटिंग होनी है, जिसके बाद वह अपना चार्ज संभालेंगी. सुनेत्रा के जल्द दिल्ली आने की संभावना है और वह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिल सकती हैं. अजित पवार के निधन के बाद 10वें दिन (शुद्धक) की रस्म 9 फरवरी को खत्म होंगी.
लखनऊ से दिल्ली पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जो SIR चल रहा है, चिंता इस बात की है कि बीजेपी इसमें शामिल है और वो जिसका वोट कटवाना चाहते हैं, वो कटवाते हैं. जिसका वोट वो जुड़वाना चाहते हैं, वो जुड़वाते हैं. अगर हम कोई शिकायत करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग उसको नजरअंदाज कर रहा है. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उनकी जिम्मेदारी है कि वोट ज्यादा से ज्यादा बनें. चुनाव आयोग के लोगों का जिस तरह का व्यवहार है, उससे ऐसा लगता है कि वो बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं.”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, “वे सब बस ड्रामा करने के लिए है. ड्रामा करके आप चुनाव नहीं जीत पाएंगे बिहार उसका उदाहरण है. काला कपड़ा अप्रैल के बाद पहनना है अभी क्यों पहन रहे हैं. उस समय शोक मनाना पड़ेगा. “
गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने खुदकुशी कर ली है. घटना टीला मोड थाना क्षेत्र की है जहां भारत सिटी सोसायटी में 3 नाबालिग सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रात करीब 2 बजे सोसायटी की 9वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों बहन गिर गईं. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. माना जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक खुदकुशी क्यों की, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. लड़कियों की उम्र 16 साल, 14 साल और 12 साल है.
मुंबई को नए मेयर के लिए अगले हफ्ते तक का इंतजार करना होगा. मुंबई के मेयर और डिप्टीमेयर के लिए 12 फरवरी को चुनाव होगा. यह चुनाव बीएमसी हाउस में कराया जाएगा.
रूसी वार्ताकार अबू धाबी पहुंच गए हैं. रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों वाला एक विमान कुछ देर पहले UAE में उतरा है. रूसी समाचार एजेंसी TASS के एक संवाददाता ने बताया कि यूक्रेन पर बातचीत के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल अबू धाबी आया है.
कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक और बीजेपी के कई विधायकों ने अपना रात भर का विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विधान सौधा के अंदर ही रहे. बीजेपी नेताओं और विधायकों को आज सुबह विधानसभा में टहलते देखा गया. भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक्साइज मंत्री आरबी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने रात भर धरना प्रदर्शन किया.
टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज टीम इंडिया मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना वादा निभाया और एक हफ़्ते तक यूक्रेन के शहरों पर हमला नहीं किया, जबकि रूस ने इस साल कीव पर सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किए हैं. साथ ही बुधवार को रूस ने फिर बड़े हमले शुरू किए हैं.
पेंटागन ने सऊदी अरब को F-15 फाइटर जेट के स्पेयर पार्ट्स बेचने की मंज़ूरी दे दी है.
UP STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव मारा गया है.
वाशिंगटन में ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ बैठक से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री सेक्रेटरी जेम्स रुबियो से महत्वपूर्ण मुलाकात की.
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने दावा किया कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और ट्रेड डील के तहत अमेरिका से तेल खरीदेगा.
लीबिया के जिंटान शहर में पूर्व शासक मुआम्मर गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है. लीबियाई मीडिया के अनुसार, यह हमला उनके निवास स्थान पर चार अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया.
रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि हमले से पहले घर पर लगे सुरक्षा कैमरों को निष्क्रिय कर दिया गया था. सईफ अल-इस्लाम 2011 में अपने पिता के शासन के पतन के बाद से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और देश की सत्ता के लिए संघर्ष में एक प्रमुख व्यक्ति माने जाते थे.
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने UAE में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि स्पेन में 16 साल से कम आयु के नाबालिगों की सोशल मीडिया तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
इंग्लैंड की युवा क्रिकेट टीम ने आज एक शानदार जीत हासिल करते हुए मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया.
युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएं जाएंगे. गोविंद दास को राज्य का गृहमंत्री बनाया जाएगा.
युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएं जाएंगे. गोविंद दास को राज्य का गृहमंत्री बनाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा. इस अहम सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के खुद अदालत में मौजूद रहने की भी संभावना जताई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का तीसरा दिन है. राष्ट्रपति आज रायरांगपुर के महुलडीहा स्थित सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. आज दिल्ली में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. . देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 04,2026 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News