Feedback
समय अनुकूल बना रहेगा. परिस्थितियों का लाभ उठाने में आगे रहेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. विभिन्न कार्यों को गति मिलेगी. सभी क्षेत्रों में भाग्य की सहभागिता से सक्रियता बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग बना रहेगा. पद प्रतिष्ठा से जुड़े मामले संवरेंगे. भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. पेशेवर प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. लक्ष्य पर जोर देंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. आस्था और अध्यात्म को बढ़ावा मिलेगा.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. करियर कारोबार में स्पर्धा बनाए रखेंगे. योजनाओं के व्यवस्थित संचालन पर जोर होागा. वाणिजियक विषयों को साधेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक परिणाम बेहतर रहेंगे. उचित निर्णय ले पाएंगे. वांछित वस्तु की खरीदी करेंगे. साहस और सहयोग बनाए रहेंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा.
प्रेम मैत्री- घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा. सबकी खुशी को बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सबका समर्थन पाएंगे. रिश्तों में सुधार होगा. आपसी विश्वास बढ़ेगा. प्रिय के लिए प्रयास करेंगे. मेलजोल के अवसर बढ़ेंगे. सभी सहयोगी बने रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- मान सम्मान का भाव बढ़ेगा. साख पर जोर होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. विनम्रता से काम लेंगे. रोग दूर होंगे. व्यक्तित्व संवार पाएगा.
आज का उपाय: भगवान विनायक श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा, पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. सहकार बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 9
शुभ रंग : खाकी
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू