Feedback
सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कांवड़ियों के बीच पहुंचे और उनका स्वागत किया. अंबाला रोड स्थित कांवड़ शिविर में पहुंचने पर शिविर संचालकों ने उन्हें पटका और माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान इमरान मसूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ियों पर गुलाब के फूल बरसाए और उन्हें प्रसाद भी बांटा. कांवड़ियों ने भी सांसद के हाथों पुष्प वर्षा और प्रसाद मिलने पर उत्साह जताया.
इमरान मसूद इस दौरान गले में पीला पटका डाले नजर आए. कांवड़ शिविर में उन्होंने कांवड़ियों की सेवा और स्वागत को सहारनपुर की संस्कृति का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि सहारनपुर में सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं और कांवड़ शिविर लगातार चलते हैं.
यह भी पढ़ें: ओवैसी को एक महीने पहले भाई बताया, अब BJP का दलाल क्यों बता रहे इमरान मसूद?
इमरान मसूद के मुताबिक, जिस व्यक्ति से जितना सहयोग हो पाता है, वह उतना सहयोग करता है. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और सेवा की परंपरा है.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह इसी परंपरा को निभाने के लिए शिविर में पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से मुलाकात की और उनके बीच काफी समय बिताया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे.
नाली के पानी के ओवरफ्लो को लेकर सीएम को लिखेंगे चिट्ठी
शिविर में कांवड़ियों के स्वागत के साथ इमरान मसूद ने स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने शिविर के पीछे नाले का पानी ओवरफ्लो होने की बात कही. सांसद ने कहा कि वहां पानी बाहर आ रहा है और व्यवस्था काफी खराब है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और कांवड़ियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग करेंगे.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर कलेक्ट्रेट की 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर! भड़के इमरान मसूद, कहा- नफरती चिंटू कर रहे माहौल खराब
कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई रखने की मांग
इमरान मसूद ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से साफ-सफाई और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की मांग की. इस तरह कांवड़ियों के स्वागत के साथ सांसद ने स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू