Feedback
स्पेनिश टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से पराजित किया. स्पेन की टीम दूसरी बार चैम्पियन बनी है. वहीं अर्जेंटीना अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. अर्जेंटीना ने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जीता हुआ है.
इस महामुकाबले के साथ ही पुरुषों के FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमों के साथ खेले गए टूर्नामेंट का समापन हो गया. दोनोंटीमें विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरीं, जहां अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाया. जबकि स्पेन ने 16 साल का सूखा खत्म किया.
Spain are #FIFAWorldCup Champions. 🏆 pic.twitter.com/mWLw5iis2C
FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट है. इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब से अब तक कई देशों ने विश्व फुटबॉल पर अपना दबदबा कायम किया है. फीफा वर्ल्ड कप के अभी तक 23 संस्करण हुए हैं.
इस दौरान 13 मौकों पर यूरोपीय टीम्स चैम्पियंस बनी. जबकि दक्षिण अमेरिकी टीम्स ने 10 बार खिताब पर कब्जा जमाया. एशिया और अफ्रीका महादेश का खाता तक नहीं खुला.
FIFA वर्ल्ड कप विजेता सूची (1930–2026)
फाइनल स्कोर
सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें
ब्राजील- 5 बार
जर्मनी- 4 बार
इटली- 4 बार
अर्जेंटीना- 3 बार
उरुग्वे- 2 बार
फ्रांस- 2 बार
स्पेन- 2 बार
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू