एनएलयू दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट किया जारी – Dainik Bhaskar

पटना| नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। एनएलयू ने परिणाम के साथ परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की भी जारी कर
उम्मीदवार 22 दिसंबर, 2024 तक आइलेट काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के आधार पर शुल्क भरना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 30,000 रुपए आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 20,000 रुपए जमा करना होगा। बता दें की एनएलयू ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है बीएएलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम की मास्टर प्रश्न पुस्तिका के खंड सी (अर्थात प्रश्न संख्या 131, 132, 133, 134, 135, 143, 145, 146, 148, 149 और 150) में कुछ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति थी। मास्टर प्रश्नों के उत्तर में गलती मास्टर प्रश्नों में अनुक्रमिक मुद्दों के कारण है, न कि प्रश्नों की सामग्री के कारण। एनएलयू दिल्ली ने दोनों पाठकार्यक्रमों में एडमिशन के लिए 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आइलेट 2025 परीक्षा आयोजित की थी। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट देश भर के 31 शहरों में 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस साल बीएएलएल.बी. (ऑनर्स) प्रोग्राम में कुल 18,717 उम्मीदवार और एलएलएम पाठ्यक्रम परीक्षा में 2,343 उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी, और उत्तर कुंजी 8 से 10 दिसंबर तक आपत्ति के लिए उपलब्ध थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News