एसवी कॉलेज पर रिसीवर तलवार, हाईकोर्ट जाएंगे निर्वाचित पदाधिकारी – Live Hindustan

अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता श्री बारहसैनी सोसायटी (श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय प्रबंध समिति) के चुनाव के बाद समाज में रस्सा कसी चरम पर है। शिकायतकर्ताओं द्वारा इस चुनाव को अवैध घोषित करने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रा चिटफंड आगार में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद नवनिर्वाचित कमेटी को भंग हो चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग ने 15 दिनों में जवाब तलब कर रिसिवर नियुक्त करने की संस्तुति की है। वहीं दूसरा पक्ष हाई कोर्ट जाना दावा कर रहा है।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा प्रथम द्रष्टया दोषी मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग अनुभाग-2 के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह न यह कार्रवाई की है। इन्हें 15 दिन में अपना जबाव देना होगा। इसके बाद अब शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा 57 एवं 58 के अंतर्गत महाविद्यालय के शैक्षणिक,प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुशासन कों बनाये रखने हेतु प्राधिकृत नियंत्रक (रिसीवर)नियुक्त किये जाने की संस्तुति की है। इस तलवार के लटकने से कालेज के सभी अधिकार रिसीवर के पास होंगे। बारहसैनी कालेज सोसायटी के जनपरिषद सदस्य एवं भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय द्वारा महाविद्यालय की प्रबंध समिति के चुनाव एवं वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में शासन से शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा, डा. राजेंद्र प्रकाश से विस्तृत जांच कराई गई है।
अलीगढ़। बारहसैनी कालेज सोसायटी की अधिकारी हीन कमेटी के पदाधिकारियों ने एसवी कालेज में रिसीवर नियुक्ति के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की घोषणा की है। उन्होंने विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। बारहसैनी कालेज सोसायटी की अधिकारी हीन कमेटी के पदाधिकारियों ने अमर रोड स्थित होटल में बैठक आयोजित कर यह ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय ने की। उन्होंने कहा कि अब नवनिर्वाचित कमेटी हाईकोर्ट जाएगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उनका आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने संस्था के विकास में अवरोध डाले हैं। ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ संयुक्त सचिव संदीप वार्ष्णेय व संयुक्त सचिव वीरेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि चुनाव से पूर्व तत्कालीन पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी के समक्ष जो वोटर लिस्ट प्रस्तुत की, चुनाव अधिकारी ने उन्हीं वोटरलिस्ट पर चुनाव की प्रक्रिया ईमानदारी के साथ संपन्न कराई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।

एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News