नीदरलैंड की महारानी से मिले पीएम मोदी, भारत के डिजिटल इंफ्रा पर चर्चा – Jagran

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक् …और पढ़ें
नीदरलैंड की महारानी से मिले पीएम मोदी (फोटो- एक्स)
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मिलकर खुशी हुई
मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की स्पेशल एडवोकेट के तौर पर भारत यात्रा पर हैं
आईएएनएस, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मिलकर खुशी हुई, जो फाइनेंशियल हेल्थ के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की स्पेशल एडवोकेट हैं और वित्तीय समावेशन के लिए लंबे समय से वैश्विक स्तर पर आवाज उठा रही हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बना रही है।
साथ ही जीवन को आसान बना रही है और बड़े पैमाने पर लोगों को सशक्त कर रही है। भारत सहयोगी देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की स्पेशल एडवोकेट के तौर पर भारत यात्रा पर हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News