काफिला रोककर 500 मीटर अंदर गए राहुल, लोगों से मिले: हालचाल पूछा, समस्या जानी; देखने के लिए JCB पर चढ़े कार्… – Dainik Bhaskar

वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी गयाजी से नवादा पहुंचे। इससे पहले वजीरगंज ब्लॉक में काफिला अचानक रुका और राहुल-तेजस्वी मेन रोड से 500 मीटर अंदर मनैनी गांव पहुंचे।
यहां देवी मंदिर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, समस्या पूछी। साथ ही संविधान और मताधिकार बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। राहुल करीब आधे घंटे से ज्यादा यहां रुके। इस दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए।
इधर, रसलपुर में कुछ महिलाएं पूजा की थाली, लोटे में जल और नारियल लेकर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचीं, लेकिन वो इंतजार ही करती रह गई। राहुल का काफिला नवादा के लिए निकल गया।
नवादा में शाम 4 बजे राहुल गांधी खरांठ मोड़ से होते हुए वारिसलीगंज-चंदन चौक, थाना मोड-जयप्रकाश नारायण मोड-गुमटी रोड-पटेल चौक पर जनसंवाद करेंगे।
वो शाम 5 बजे शेरपुर मोड-सरकट्टी मोड-शाहपुर मोड (ग्राम महरथ) होते हुए बरबीघा के लिए निकल जाएंगे।
नीचे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें…
वारिसलीगंज में राहुल गांधी और अन्य नेता पटेल चौक पर करेंगे जनसंवाद
नवादा में शाम 4 बजे राहुल गांधी खरांठ मोड़ से होते हुए वारिसलीगंज-चंदन चौक, थाना मोड-जयप्रकाश नारायण मोड-गुमटी रोड-पटेल चौक पर जनसंवाद करेंगे। वो शाम 5 बजे शेरपुर मोड-सरकट्टी मोड-शाहपुर मोड (ग्राम महरथ) होते हुए बरबीघा के लिए निकल जाएंगे।
‘चुनाव आयोग पर सख्त कार्रवाई होगी’
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सोमवार की शाम गयाजी में सभा की। इस दौरान राहुल गांधी ने संविधान लोगों को दिखाया और कहा, ‘ये भारत माता का संविधान है। इसमें 3 हजार साल पुरानी आवाज है। जब ये लोग वोट चोरी करते हैं तो संविधान की आत्मा पर आक्रमण करते हैं। इस संविधान को कोई नहीं मिटा सकता।’
राहुल गांधी ने कहा कि, ‘अगर चुनाव आयोग ने सही काम नहीं किया तो सख्त कार्रवाई होगी।’
तेजस्वी बोले- CEC हलफनामा दें
वहीं तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा, ‘पीएम मोदी को गया में अपने कामों का हिसाब देना होगा।’ तेजस्वी ने कहा, टराजनीतिक दलों से शपथ पत्र मागने वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ही हलफनामा देना चाहिए।’
‘CEC को एफिडेविट देना चाहिए कि वो रिटायरमेंट के बाद केंद्र सरकार की ओर से दिया जाना वाला कोई लाभ का पद नहीं लेंगे। उन्हें ये भी शपथ पत्र देना चाहिए कि वे रिटायर होने के बाद विदेश नहीं भागेंगे।’
गयाजी में राहुल की यात्रा देखने पहुंचे शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत
वोट अधिकार यात्रा के दौरान सोमवार को पंचानपुर में शिवनारायण पासवान (58) की मौत हो गई। शिवनारायण राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने पहुंचे थे।
राजद के संगठन जिला सचिव राम कुमार यादव ने बताया कि ‘शिवनारायण पासवान यात्रा के दौरान भीड़ में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर का कहना है कि शिवनारायण पासवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
——————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए
बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’:राहुल गांधी ने कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा में बीजेपी ने वोट चोरी की, तेजस्वी बोले- PM को हिसाब देना होगा
——————————————–
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सारे अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News