किसी घटना का अनुसंधान कार्य अबतक फाइलों में ही रहता था। उसे थाना या संबंधित अधिकारी ही देख सकते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत अनुसंधान रिपोर्ट भी ऑनलाइन होगी। इससे फायदा होगा कि पीड़ित ऑनलाइन देख सकेंगे कि उसके केस में अनुसंधानकर्ता क्या रिपोर्ट कर रहा है। ऐसी स्थिति में वह अनुसंधान से जुड़े नये तथ्य या आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके अलावा अनुसंधान के पर्यवेक्षण अघिकारी भी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट को देख सकेंगे। पटना के कई थाना क्षेत्रों में यह काम शुरू भी कर दिया गया है। अबतक थानों में दर्ज एफआईआर को ही ऑनलाइन किया जाता था। इससे थाना स्तर पर दर्ज होने वाली प्राथमिकी की जानकारी मिल जाती थी। यह भी पता चल जाता था कि किस थाने में किस प्रकार के अपराध अधिक हो रहे हैं। इसकी निगरानी और समीक्षा पुलिस मुख्यालय भी करता है, लेकिन कांडों के लंबित अनुसंधानों को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे भी ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। जिलों में तैनात तकनीकी सहायकों को इस कार्य के लिए लगाया गया है ताकि अनुसंधान रिपोर्ट को बिहार पुलिस के पोर्टल पर अपलोड कर सकें।
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार का कहना है कि शहरी और ग्रामीण इलाके के थानों में अनुसंधान कार्य को ऑनलाइन करने का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन पहले बैकलॉग वाले अनुसंधान रिपोर्ट को अपलोड किया जा रहा है। अगले कुछ माह में अधिकांश कांडों के अनुसंधान रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड हो जाएंगे। अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को रोजाना रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करना है। ऐसा जांच कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए किया जा रहा है।
10 हजार से अधिक अनुसंधान रिपोर्ट को ऑनलाइन करने की तैयारी
अधिकारियों का कहना है कि पटना जिले में वर्ष 2023, 2024 और 2025 में दर्ज किए गए मुकदमें में अनुसंधान रिपोर्ट को ऑनलाइन करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें शहरी और ग्रामीण इलाके में कई थाना शामिल हैं। पहले चरण में 10 हजार से अधिक अनुसंधान रिपोर्ट को ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसके लिए थाना स्तर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी भी सौंप गई है। 2026 के अनुसंधान रिपोर्ट विगत तीन वर्षों के रिपोर्ट ऑनलाइन होने के बाद किया जाएगा। अधिकारियों का यह भी कहना है कि अगले चार-पांच माह में पटना जिले के सभी थाना क्षेत्र में अनुसंधान रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए एक तकनीकी टीम को भी लगायी गयी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play