कोंच कोतवाली के ग्राम पंचायत अंडा स्थित कन्या प्राइमरी स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हुईं। पहले दिन हिंदी और संस्कृत विषय का पेपर हुआ। स्कूल के सभी बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
प्राइमरी स्कूल की परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई कक्षा एक की परीक्षाएं मौखिक होगी कक्षा 2 से लेकर 5 तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा होगी। सुबह प्रथम पाली 9:30 से 11:30 और दूसरी पाली से प्रारंभ सभी बच्चों ने परीक्षाएं दी और सभी बच्चे शांतिपूर्वक परीक्षा देने के लिए परीक्षा भवन में बैठे परीक्षा प्रारंभ होने से पहले बच्चों को परीक्षा देने की दिशा निर्देश बताए गए।
बच्चों ने शांतिपूर्ण पूर्वक दिशा निर्देश सुने और उनका पालन करने का आश्वाशन दिया बच्चे परीक्षा भवन में बैठे और उनको पहले कॉपी वितरण की गई उसके बाद उनका पेपर दिया गया आज बच्चों का हिंदी और संस्कृत का पेपर था सभी बच्चों ने अपनी परीक्षा दी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.