कोल इंडिया ने विभागीय सतर्कता मामलों की जांच के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने की पहल की है। कंपनी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को इंक्वायरी अथॉरिटी (जांच अधिकारियों) के रूप में पैनल में शामिल करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में चलने वाले विभागीय जांच मामलों की जिम्मेदारी चयनित अधिकारियों को सौंपी जाएगी। कोल इंडिया के सतर्कता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस पैनल में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से सेवानिवृत्त कार्यपालक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सेवानिवृत्ति के समय अधिकारी का पद ई-8 ग्रेड, महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है।
चयनित जांच प्राधिकारियों को कोल इंडिया लिमिटेड के साथ-साथ उसकी अनुषंगी कंपनियों में विभागीय सतर्कता मामलों की जांच का दायित्व सौंपा जा सकता है। इनमें बीसीसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआई, ईसीएल, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, एनसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल शामिल हैं।
चयनित अधिकारियों का पैनल में शामिल होना तीन वर्षों के लिए मान्य होगा। हालांकि, इसकी वार्षिक समीक्षा की जाएगी। आवेदन और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अधिकारियों के नाम पैनल में शामिल किए जाएंगे। जांच प्राधिकारियों को मानदेय देने का भी प्रावधान किया है। इसके अलावा दूसरे स्थानों से आने वाले अधिकारियों को कंपनी के गेस्ट हाउस अथवा कार्यस्थल के नजदीक होटल में उपयुक्त आवास उपलब्ध कराया जाएगा। निवास स्थान से कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए कोल इंडिया के समकक्ष रैंक के अधिकारियों के अनुसार यात्रा भत्ता (टीए) भी दिया जाएगा। 17 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र सेवानिवृत्त अधिकारियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपनी जानकारी भरकर 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन भेजना होगा। आवेदन ईमेल अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
इस पते पर भेजें आवेदन
आवेदन महाप्रबंधक (विजिलेंस), विजिलेंस डिवीजन, कोल इंडिया लिमिटेड, कोल भवन, न्यू टाउन, राजारहाट, कोलकाता-700156 के पते पर भेजना होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play